Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

हाथरस कांड में बड़ी कार्यवाही.एसपी, सीओ समेत कई पुलिस वाले सस्पेंड..DM, ADM, SDM क्यों बचाए गए.!

हाथरस कांड में बड़ी कार्यवाही.एसपी, सीओ समेत कई पुलिस वाले सस्पेंड..DM, ADM, SDM क्यों बचाए गए.!
हाथरस कांड में बड़ी कार्यवाही।

हाथरस कांड में जमकर किरकिरी हो जाने के बाद आखिरकार सीएम योगी ने अफ़सरों पर कार्यवाही करनी शुरू कर दी है..ज़िले के एसपी समेत कई पुलिस वाले सस्पेंड किए गए हैं..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

लखनऊ:हाथरस कांड में स्थानीय प्रशासन व पुलिस ने जिस तरह से सरकार की छीछालेदर कराई है,शायद ही उसकी भरपाई अब हो पाए।चौतरफ़ा घिर जानें के बाद योगी सरकार ने आखिरकार अफ़सरों पर कार्यवाही शुरू कर दी है। hathras news

ये भी पढ़ें-हाथरस कांड:चौतरफ़ा घिरी योगी सरकार..अब बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने भी खड़े किए सवाल..जानें उन्होंने क्या कुछ कहा है.!

सरकार की ओर से जारी की गई प्रेस नोट के अनुसार बताया गया है कि पूरे प्रकरण की जाँच कर एसआईटी ने अपनी पहली रिपोर्ट शुक्रवार को प्रस्तुत की है जिसके आधार पर एसपी विक्रांत वीर, तत्कालीन क्षेत्राधिकारी रामशब्द, तत्कालीन थाना प्रभारी दिनेश कुमार, SSI जगवीर सिंह व हेड मोहर्रिर महेश पाल को निलंबित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें-यूपी की ब्यूरोक्रेसी से जुड़ी बहुत बड़ी ख़बर..अवनीश अवस्थी हटाए गए.!

साथ ही उपरोक्त सभी पुलिस वालों व पीड़ित व आरोपी पक्ष के लोगों का पॉलीग्राफ व नार्को टेस्ट भी एसआईटी द्वारा कराया जाएगा। hathras sp vikrant veer suspend

ऐसी भी खबरें आ रहीं हैं कि डीएम हाथरस को भी सस्पेंड किया गया है।लेकिन डीएम, एडीएम और एसडीएम के सस्पेंशन की पुष्टि ख़बर लिखे जाने तक नहीं हो पाई है।

ये भी पढ़ें-हाथरस कांड:राहुल गाँधी को रोकते वक़्त यूपी पुलिस ने जमकर की बदसलूकी..ज़मीन पर गिराया..देखें ये तस्वीरें.!

हालांकि इस मामले में शुरू से ही ज़िले के तीनों शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों डीएम, एडीएम और एसडीएम की भूमिका सवालों के घेरे में रही है।जिस तरह से डीएम द्वारा पीड़ित परिवार को धमकाने का वीडियो वायरल हुआ था उससे भी सरकार की भयंकर छवि धूमिल हुई थी।

ऐसे में यदि इन अफ़सरों पर सरकार कोई कार्यवाही नहीं करती तो सरकार के ऊपर एक बार फ़िर गम्भीर सवालिया निशान लगेंगे।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
फतेहपुर के हसवा में हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में जेल में...
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा

Follow Us