Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:आप नेता संजय सिंह ने जारी की लिस्ट..बताया कंहा कंहा तैनात हैं 'ठाकुर' अधिकारी.!

UP:आप नेता संजय सिंह ने जारी की लिस्ट..बताया कंहा कंहा तैनात हैं 'ठाकुर' अधिकारी.!
यूपी:प्रेस कांफ्रेंस करते आप नेता संजय सिंह।फ़ोटो-ट्वीटर।

आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर एक बार फ़िर योगी सरकार पर हमला बोलते हुए एक विशेष जाति की सरकार होने का दावा किया है..इसके लिए उन्होंने बकायदा एक लिस्ट जारी की है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

लखनऊ:उत्तर प्रदेश में इन दिनों जातीय राजनीति की चर्चा जोरों पर है।औऱ इस आग में घी का काम आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें-SDM का धरना:भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज़ उठाना पड़ा भारी..किए गए निलम्बित.!

यूपी पुलिस की एसटीएफ विंग को स्पेशल ठाकुर फोर्स बता कर सनसनी मचाने वाले संजय सिंह ने रविवार को एक बार फ़िर से इस मुद्दे को हवा दी है।thakur officers in up

उन्होंने इस प्रेस कांफ्रेंस में बाकायदा एक लिस्ट जारी की है जिसमें किन जिलों में बड़े प्रशासनिक पदों जैसे डीएम, एसपी, कमिश्नर, आईजी, डीआईजी, एडीजी पर ठाकुर जाति के अफसरों की पोस्टिंग है।sanjay singh released thakur officers list

ये भी पढ़ें-बिकरु कांड:हिंदी फिल्मों के इन खलनायकों से प्रभावित था विकास दुबे..इस डायलॉग को बोल करता था मर्डर.!

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान संजय सिंह ने कहा कि-
"अभी 39 जिले और 46 अधिकारी मैंने इसमें चिन्हित किया है,इसमें अभी थानेदार, बेसिक शिक्षा अधिकारी और तमाम वरिष्ठ पदों पर बैठे लोग नहीं जोड़े गए हैं।
यही सच अगर मैं बोल दूं तो मैं देशद्रोही हूं।"thakur officers list in up

संजय सिंह ने आगे कहा कि-"मैं बड़ी विनम्रता पूर्वक पूछना चाहता हूं, योगी जी आपको पूरे उत्तर प्रदेश में एक भी राजभर समाज, मौर्या समाज, नाई समाज, वाल्मीकि समाज, सोनकर समाज ,शाक्य समाज, यादव समाज से अधिकारी लगाने लायक नहीं मिले?"

उल्लेखनीय है कि संजय सिंह लगातार योगी सरकार को एक जाति विशेष(ठाकुर) की सरकार होने की बात कहते रहें हैं।यूपी में कथित तौर पर जातिगत सर्वे कराने के आरोप में उनपर एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है।

(स्पष्टीकरण-आप नेता संजय सिंह द्वारा जारी की गई लिस्ट में दिए गए तथ्यों की पुष्टि युगान्तर प्रवाह नहीं करता है)

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us