Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Murder:कानपुर में दरिंदगी 10 साल के मासूम बच्चे की कुकर्म के बाद हत्या.शव देख सहम गए लोग

Kanpur Murder:कानपुर में दरिंदगी 10 साल के मासूम बच्चे की कुकर्म के बाद हत्या.शव देख सहम गए लोग
Kanpur News

यूपी के कानपुर में एक 10 साल के मासूम बच्चे की कुकर्म के बाद हत्या कर दी गई. शव नग्न अवस्था में पुलिस को मिला है.बच्चे के साथ हैवानियत किए जाने की गवाही शव दे रहा है.जिसने भी शव देखा वह सहम गया. Kanpur Murder News

Kanpur News:यूपी के कानपुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात की खबर सामने आई है. एक दस साल के मासूम बच्चे का शव बहुत ही बुरी स्थिति में पुलिस ने बरामद किया है.बच्चे का शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला है.साथ ही पूरे शरीर में कई ज़ख्म हैं.जिससे अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि हत्यारों ने पहले बच्चे के साथ कुकर्म किया.औऱ फ़िर मारपीट की.कहा जा रहा है कि शरीर में कई जगह सिगरेट से जलाए जाने के घाव हैं.

जानकारी के अनुसार मंगलवार को कानपुर आउटर के नर्वल इलाके में एक 10 वर्षीय बच्चे की निर्वस्त्र कर हत्या कर दी गई. बच्चे के साथ कुकर्म की भी आशंका जाहिर की जा रही है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है. फोरेंसिक टीम भी जांच पड़ताल में जुटी है.

हत्या की घटना के बाद बच्चे के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. मासूम बच्चे के शरीर पर कपड़े नहीं मिले. शरीर पर खून लगा मिला. ऐसे में आशंका है कि कुकर्म के बाद हत्या की गई हो. पुलिस के आला अधिकारियों के साथ फोरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है.

पुलिस ने घटनास्थल से देसी शराब की एक खाली शीशी, दो गिलास, अधजली सिगरेट, माचिस बरामद हुई.इससे पुलिस को आशंका है कि वारदात में दो हत्यारे शामिल हैं.जिन्होंने घटना के पहले या बाद में घटनास्थल पर शराब पी. फोरेंसिक टीम ने खून से सना डंडा व बच्चे के कपड़े शव से कुछ दूरी से बरामद किए.फोरेंसिक टीम ने इन सभी चीजों को कब्जे में ले लिया है.

मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है.कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.शव को मोर्चरी भेजा गया है.पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा। तीन टीमें गठित की गईं हैं. जल्द वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us