Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कानपुर एनकाउंटर:दो बदमाश ढ़ेर..पुलिस का सर्च अभियान जारी..सारी सीमाएं सील..!

कानपुर एनकाउंटर:दो बदमाश ढ़ेर..पुलिस का सर्च अभियान जारी..सारी सीमाएं सील..!
कानपुर एनकाउंटर:दो बदमाश मारे जाने के बाद घटनास्थल।

कानपुर देहात ज़िले में गुरुवार रात बदमाशों के साथ मुठभेड़ में एक सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं.और पाँच पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं..पुलिस टीम का बदमाशों को पकड़ने के लिए सर्च अभियान जारी है..इस बीच ख़बर आई है कि दो बदमाशो को पुलिस ने ढ़ेर कर दिया है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

कानपुर:पुलिस बदमाशो को पकड़ने के लिए गाँव से लगे हुए जंगलों में लगातार सर्च अभियान जारी किए हुए है।खबर आई है कि पुलिस ने बिकरू गांव के जंगलों में छुपे हुए दो बदमाशों को मार गिराया है।इस दौरान दो पुलिस कर्मी भी घायल हो गए हैं।कानपुर ज़िले से जुड़े हुए जिलों की सीमाओं को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।

ये भी पढ़े-कानपुर से बहुत बड़ी ख़बर-बदमाश विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला..सीओ, समेत आठ पुलिस कर्मी शहीद..कई घायल..!

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद एनकाउंटर में विकास दुबे के दो साथियों को मार गिराया गया है। जिनकी पहचान विकास दुबे का मामा प्रेम प्रकाश पांडेय और अतुल दुबे के रूप में हुई है।मुख्य आरोपी विकास अभी भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है।

ये भी पढ़े-up weather news:उमस और भीषण गर्मी से बेहाल हुए लोग..अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम..जानें.!

आपको बता दे कि पुलिस बिठूर थाना इलाके के एक गांव में हिस्ट्री शीटर विकास दुबे को पकड़ने गई थी, लेकिन उसकी गैंग ने पुलिस पर घात लगाकर छत से हमला किया जिसके चलते बिल्हौर सीओ, एक एसओ और दो एसआई समेत आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गए हैं। विकास दुबे मौके से फरार हो गया।पुलिस टीमें लगातार विकास और उसके साथियों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान तेज किए हुए हैं।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us