Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Uttar Pradesh:यूपी में एक औऱ दिल दहला देने वाली वारदात,पहले क्लासरूम में साथी छात्र को औऱ फ़िर छात्रा को मारी गोली

Uttar Pradesh:यूपी में एक औऱ दिल दहला देने वाली वारदात,पहले क्लासरूम में साथी छात्र को औऱ फ़िर छात्रा को मारी गोली
Jhansi news:फ़ाइल फ़ोटो

यूपी में शुक्रवार दोपहर एक औऱ दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है,एक छात्र ने क्लासरूम के भीतर ही पहले अपने क्लासमेट को गोली मारी औऱ फ़िर उसी कॉलेज की छात्रा को गोली मार दी.यह मामला झाँसी ज़िले(jhansi news) का है, पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

झाँसी:यूपी में यह क्या हो रहा है, हर तरफ़ से केवल एक के बाद एक दिल दहला देने वाली वारदातें सामने आ रहीं हैं।ताज़ा मामला झाँसी ज़िले का है जहाँ शुक्रवार दोपहर घटी इस सनसनीखेज वारदात से हड़कम्प मचा हुआ है।Jhansi news

जानकारी के अनुसार झाँसी के बुंदलेखंड डिग्री कालेज में उस वक़्त हड़कम्प मच गया जब जब शुक्रवार की दोपहर एम.ए. के एक छात्र को क्लासरूम के भीतर ही उसके क्लासमेट साथी ने कनपटी से सटा गोली मार दी।इसके बाद आरोपी छात्र भागते हुए मिशन कम्पाउंड में रह रही उसी डिग्री कॉलेज की छात्रा को भी गोली मार दी।इसके बाद आरोपी छात्र को लोगों ने भागते हुए पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।Jhansi bkd shoot

गोली लगने से घायल हुए छात्र छात्रा को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।जहाँ लड़की की मौत हो गई है और लड़के का गम्भीर हालत में इलाज़ जारी है।लड़के की हालत अत्यंत नाजुक बताई जा रही है। jhansi bundelkhand degree college shooting

झाँसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि कॉलेज के छात्र मंथन सिंह सेंगर द्वारा कॉलेज में साथ पढ़ने वाले लड़का औऱ लड़की को गोली मार दी गई है।उन्होंने कॉलेज के अंदर मंथन सिंह द्वारा पहले सहपाठी हुकमेंद्र सिंह को पीछे से सिर पर गोली मारी और फ़िर वहां से निकलकर लड़की को गोली मार दी।घायलों को इलाज़ के लिए भर्ती कराया गया है।आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर गहनता से जांच की जा रही है।Jhansi bkd college firing

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us