
हाथरस कांड:सीबीआई ने गैंगरेप औऱ हत्या की FIR दर्ज करके शुरू की जाँच.!
On
हाथरस कांड की सीबीआई द्वारा एफआईआर दर्ज कर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है..पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..
डेस्क:हाथरस कांड की सीबीआई जाँच की प्रक्रिया शुरू हो गई है।सीबीआई की ग़ाज़ियाबाद शाखा ने हाथरस के चंदपा थाने में दर्ज एफआईआर को अपने यहां दर्ज कर लिया।Hathras case cbi
ये भी पढ़ें-डीएम आञ्जनेय कुमार सिंह जब किसान बनकर पहुँच गए मंडी.!
सीबीआई ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या और सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।एफआईआर दर्ज हो जाने के बाद सीबीआई की एक टीम जल्द ही हाथरस के उस गांव पहुंचेगी जहाँ यह घटना घटित हुई थी।Hathras case updates
बता दें कि हाथरस के चंदपा थाना क्षेत्र के एक गांव में कथित तौर पर एक दलित लड़की को गांव के ही चार लड़को ने गैंगरेप के बाद बुरी तरह जख्मी कर दिया था।पीड़ित लड़की की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में 30 सितंबर की सुबह मौत हो गई थी।जिसके बाद रात में ढाई बजे लड़की का शव पुलिस द्वारा जबरन गांव लाकर जला दिया गया था।
Tags:
Related Posts
Latest News
30 Oct 2026 22:14:16
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
