Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:गोरखपुर से बुरी खबर..रविवार को किडनैप हुए बच्चे का शव बरामद..बदमाशो ने माँगी थी एक करोड़ की फ़िरौती..!

UP:गोरखपुर से बुरी खबर..रविवार को किडनैप हुए बच्चे का शव बरामद..बदमाशो ने माँगी थी एक करोड़ की फ़िरौती..!

गोरखपुर में रविवार दोपहर बदमाशो द्वारा किडनैप किए गए बच्चे का शव सोमवार शाम पुलिस ने बरामद किया है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

डेस्क:यूपी में अपराधी, गुंडे, हिस्ट्रीशीटर बेलगाम हो चुके हैं।अब ऐसा लग रहा है जैसे यूपी में अपराधियों को पुलिस का भय ही न हो।लगातार हो रही बड़ी बड़ी आपराधिक वारदातों से आमजन में दहशत व्याप्त हो गई।पहले कानपुर का बिकरु कांड, गाजियाबाद में पत्रकार की हत्या, कानपुर में ही संजीत यादव की अपरहण के बाद हत्या, गोंडा में एक बड़े व्यवसाई के पौत्र का अपरहण हालांकि इस केस में बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया था।

ये भी पढ़ें-कोरोना:फतेहपुर में एक ही परिवार के 6 लोगों सहित तेरह नए पाज़िटिव.!

लेकिन रविवार को गोरखपुर में एक पान विक्रेता के बच्चे का अपरहण हो गया।बदमाशों ने एक करोड़ की फ़िरौती माँगी थी।लेकिन बच्चे को बचाया नहीं जा सका।उसकी लाश पुलिस ने सोमवार की शाम बरामद की है।

क्या है पूरा मामला..

रविवार दोपहर पिपराइच इलाके के मिश्रौलिया टोला से रविवार की दोपहर करीब 12 बजे घर के बाहर खेल रहे छठवीं के छात्र बलराम गुप्ता पुत्र महाजन गुप्ता का अपहरण हो गया था।रविवार शाम किडनैपरों ने महाजन गुप्ता के पास फोन किया और फ़िरौती में एक करोड़ की मांग की।इसके बाद परिवार के लोग पुलिस के पास पहुँचे।बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस, क्राइम ब्रांच, एसटीएफ की टीमें लगी रहीं।लेकिन बच्चे को सकुशल बचाया नहीं जा सका।सोमवार की शाम पोटलिया गांव के पास से पुलिस ने उसके शव को बरामद किया।पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया था।उन लोगों की निशानदेही पर शव को बरामद किया गया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us