Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: इनामिया डकैत भीमा को फतेहपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fatehpur UP News: इनामिया डकैत भीमा को फतेहपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Fatehpur up news: पुलिस हिरासत में भीमा(काली टीशर्ट)

शुक्रवार को फतेहपुर पुलिस ने फ़रार चल रहे 25 हज़ार के इनामिया बदमाश अजय उर्फ़ भीमा को गिरफ्तार कर लिया है. Fatehpur UP News Crime News Fatehpur Inamia dacoit Bhimashankar arrested Latest News Hindi Today

Fatehpur News: लंबे समय से डकैती के मामले में वांछित चल रहे अपराधी अजय उर्फ़ भीमाशंकर पुत्र सुरेश लोधी निवासी उधन्नापुर थाना कोतवाली फतेहपुर को शुक्रवार भोर पहर स्वाट टीम औऱ मलवां पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार कर लिया है।भीमा के ऊपर पहले से ही ज़िले के अलग अलग थाना क्षेत्रों के अंर्तगत कुल 9 आपराधिक मुकदमें जिनमें डकैती, लूट आदि शामिल है दर्ज हैं।

Fatehpur UP News Crime News Fatehpur Inamia dacoit Bhimashankar arrested Latest News Hindi Today

उल्लेखनीय है कि बीते साल 28 दिसम्बर को मलवां थाना क्षेत्र के डूंडियाही गाँव निवासी अवधेश के यहाँ डकैती डाली गई थी।इस मामले में पुलिस ने भीमा के अन्य साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।लेकिन घटना के बाद से यह फरार चल रहा था।अजय उर्फ भीमा के ऊपर पुलिस ने 25 हज़ार का इनाम भी घोषित कर दिया था।

बीते 27 मई की शाम मलवा थाने की पुलिस टीम व स्वाट टीम थाना क्षेत्र के अंर्तगत गस्त पर थी।इसी दौरान पुलिस को मुखबिर के जरिए भीमा की सूचना मिली।इसी सूचना के आधार पर शुक्रवार भोर पहर करीब 5 बजे स्वाट टीम औऱ मलवां पुलिस के संयुक्त प्रयास से भीमा को थाना कोतवाली क्षेत्र के कोराई मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस उपाधीक्षक ने भीमा के गिरफ्तारी के सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि मलवां पुलिस और स्वाट टीम द्वारा अजय उर्फ़ भीमाशंकर को गिरफ्तार कर लिया गया है।गिरफ्तार हुए अभियुक्त के पास से अवैध असलहा औऱ जिंदा कारतूसें भी बरामद हुईं हैं।उन्होंने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us