Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: किडनैप हुए बच्चे का शव कुएं में बरामद मांगी गई थी बीस लाख की फ़िरौती

Fatehpur UP News: किडनैप हुए बच्चे का शव कुएं में बरामद मांगी गई थी बीस लाख की फ़िरौती
सांकेतिक फ़ोटो

यूपी के फतेहपुर ज़िले में दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई है।तीन दिन पहले अपहरण किए गए बच्चे का शव शुक्रवार को गाँव के बाहर एक तालाब में मिला है।घटना के बाद से गाँव में आक्रोश व्याप्त है. Fatehpur UP News Malwa Adampur kidnapping murder case

Fatehpur News: तीन दिन पूर्व घर के बाहर से अपरहण किए बच्चे का शव शुक्रवार को गांव के बाहर एक कुएं में मिला है।आशंका है कि फ़िरौती की रक़म न मिलने से अपहरणकर्ताओं ने बच्चे की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया है।घटना के बाद से गाँव में पुलिस के खिलाफ गुस्सा है।पुलिस पर आरोप है कि उसने पूरे मामले में ढिलाई बरती नहीं तो मासूम की जान बच सकती थी।Body of the kidnapped boy was recovered in the well adampur thana malwa fatehpur 20 lakhs was demanded

शिवकांत फ़ाइल फ़ोटो

क्या है पूरा मामला..

तीन दिन पूर्व मलवां थाना क्षेत्र के आदमपुर ग्राम पंचायत के मजरे शिवपुर गांव निवासी सुनील बाबू उर्फ लाला का तेरस साल का इकलौता लड़का रात 8 बजे घर से पेशाब करने के लिए  बाहर निकला लेकिन वह फिर लौटा नहीं।परिजनों ने थाना मलवा में गुमशुदगी की तहरीर दी थी।अगले दिन अचानक पिता के फोन पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन किया गया कि 20 लाख रुपए फिरौती की व्यवस्था कर ले नहीं तो अपने लड़के को खो देंगे।

पिता बच्चे के अपहरण औऱ फिर बीस लाख के फ़िरौती की बात सुन बुरी तरह घबरा गया उसने इस बात की जानकारी स्थानीय थाने में दी।पुलिस खोज बीन में जुटी रही लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा पाई और न ही पुलिस उस नम्बर को ट्रेस कर पाई जिससे पिता के फोन पर फ़िरौती के लिए काल किया गया था।

शुक्रवार को गांव के बाहर एक कुएं में गांव वालों ने शव उतराते हुए देखा।शव जब बाहर निकाला गया तो वह और कोई नहीं अपहरण हुआ बच्चा शिवकांत था।मौके पर पुलिस के उच्चाधिकारियों सहित भारी पुलिस बल मौजूद है।घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है वहीं ग्रामीण पुलिस की लापरवाही मानते हुए आक्रोशित हैं।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us