
फतेहपुर:पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी..हत्थे चढ़ा टॉप-10 का अपराधी..चोरी की बाइकें भी बरामद..!
On
गुरुवार को फतेहपुर के अशोथर थाने में तैनात थाना प्रभारी आशीष सिंह ने टॉप-10 के घोषित अपराधी को पकड़ बड़ी कामयाबी हासिल की..पढ़ें युगान्तर प्रवाह पर पूरी ख़बर..
फतेहपुर:अपराधियों के विरुद्ध जारी अभियान के क्रम में गुरुवार को पुलिस को बड़ी सफलता हाँथ लगी।अशोथर थाना प्रभारी आशीष सिंह ने कई आपराधिक मामलों में वांछित चल रहे और टॉप-10 के अपराधियों में शामिल अभियुक्त गोपाल उर्फ़ अमित सिंह को गिरफ़्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें-फर्रुखाबाद:आईजी ने किया ज़िले का दौरा..मातहतों में मचा रहा हड़कम्प..!

अभियुक्त से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने चोरी की कई बाइकों के बारे में जानकारी दी।अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की तीन बाइकों को भी एक ईंट भट्ठे के पास से बरामद किया है।
इस बड़ी कामयाबी के लिए एसपी प्रशान्त वर्मा ने थानाध्यक्ष आशीष सिंह सहित उनकी पूरी टीम की प्रशंसा की है।क्षेत्रीय लोगों ने भी शातिर अपराधी के पकड़े जाने पर थानाध्यक्ष और उनकी पूरी टीम की सराहना की है।
Tags:
Related Posts
Latest News
09 Sep 2026 08:55:09
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
