Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:नाबालिग लड़की को ग़ायब करने वाले आरोपियों को बचाने में जुटी थाना पुलिस..पीड़ित भाई ने एसपी से लगाई गुहार..!

फतेहपुर:नाबालिग लड़की को ग़ायब करने वाले आरोपियों को बचाने में जुटी थाना पुलिस..पीड़ित भाई ने एसपी से लगाई गुहार..!
फतेहपुर:एसपी कार्यालय शिकायत लेकर पहुँचा पीड़ित।

यूपी के फतेहपुर ज़िले में पुलिस की कार्यशैली पर गम्भीर आरोप लगें हैं..पीड़ित ने बुधवार को एसपी के समक्ष प्रस्तुत हो न्याय की गुहार लगाई है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:क़रीब एक महीना बीतने को है,लेक़िन पुलिस घर से ग़ायब हुई एक नाबालिग लड़की और ग़ायब करने वाले मुख्य आरोपी व उसके सहयोगियों को पकड़ नहीं पाई है।मामला किशनपुर थाना क्षेत्र का है।किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गाँव के रहने वाले पीड़ित भाई ने बुधवार को एसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देते हुए किशनपुर थाना पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

ये भी पढ़े-बड़ी ख़बर:कोरोना के चलते फतेहपुर में अगले चार दिनों तक सम्पूर्ण लॉकडाउन..पूरे नियम जान लें..!

पीड़ित भाई ने बताया कि बीते माह की 11 तारीख़ की रात्रि उसकी 16 वर्षीय बहन को योजनाबद्ध तरीक़े से बहला फुसलाकर गाँव का ही रहने वाला नीरज कुमार पुत्र मिठाईलाल ले गया।इस काम में उसके भाई अमृत लाल, पिता मिठाई लाल और माँ का भी पूरा सहयोग है।पीड़ित ने बताया कि उसकी नाबालिग बहन घर से 50 हज़ार रुपए नगद और जेवरात भी अपने साथ ले गई है।उसने बताया कि इस मामले की लिखित शिकायत उसने थाने में की थी।पुलिस ने कार्यवाही का आश्वासन देकर घर भेज दिया।पुलिस मुख्य आरोपी की माँ और पिता को पकड़कर थाने भी लाई लेक़िन बाद में दबाव में आकर छोड़ दिया।भाई ने थाना पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस आरोपियों को बचाने में जुटी हुई है।

ये भी पढ़े-कानपुर कांड:विकास के विनाश की ख़बर जल्द आ सकती है,मिल गई है लोकेशन-सूत्र.!

इस मामले में किशनपुर थानाध्यक्ष पंधारी सरोज ने बताया कि आरोपी नीरज कुमार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।लड़की और आरोपी की तलाश जारी है।जल्द ही आरोपी को लड़की सहित पकड़ लिया जाएगा।लड़की के बयान के आधार पर आगे की कार्यवाही करते हुए आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Tags:

Related Posts

Latest News

Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के घुरऊपुर गांव में देवर-भाभी के बीच हुआ विवाद खौफनाक घटना में बदल गया. आरोप...
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान
Fatehpur News: लोहे में ढली बावनी इमली की ऐतिहासिक विरासत को लखनऊ की ODOP गैलरी में मिलेगी जगह
Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि

Follow Us