Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:योगी सरकार के विरोध में सपाइयों का जोरदार प्रदर्शन..पुलिस से नोंकझोंक.!

फतेहपुर:योगी सरकार के विरोध में सपाइयों का जोरदार प्रदर्शन..पुलिस से नोंकझोंक.!
फतेहपुर:प्रदर्शन करते सपाई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश के तहसील मुख्यालयों पर सपा कार्यकर्ताओ ने सरकार के विरोध में जोरदार प्रदर्शन करते हुए सरकार की बर्खास्तगी की मांग को लेकर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश के सभी तहसील मुख्यालयों पर 21 सितंबर के दिन योगी सरकार के विरोध में सपाइयों ने प्रदर्शन किया। fatehpur news

ये भी पढ़ें-लखनऊ:सीएम योगी की आज होने वाली तीन बैठकें इतनी महत्वपूर्ण क्यों है.!

फतेहपुर के खागा, बिंदकी औऱ सदर तहसील मुख्यालयों पर सपा कार्यकर्ताओं में इकठ्ठा होकर विरोध प्रदर्शन किया।फतेहपुर मुख्यालय पर सपा जिला अध्यक्ष विपिन सिंह यादव के नेतृत्व में इकठ्ठा हुए सपाई पार्टी कार्यालय से जुलूस की शक़्ल में शहर के मुख्य मार्गों से पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट जाकर डीएम के माध्यम से राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौंपने वाले थे लेकिन सपाइयों का काफिला जैसे ही पटेल नगर चौराहे पर पहुँचा तो वहां मौजूद भारी पुलिस बल ने आगे जाने से रोक दिया।इस दौरान सपाई और भी आंदोलित हो गए औऱ 'योगी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी, नहीं चलेगी।' जैसे नारे लगाते हुए बीच सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।

ये भी पढ़ें-फतेहपुर:सर्राफा व्यवसायी हत्याकांड-एसपी ने की बड़ी कार्यवाही..एसओ समेत सात पुलिस कर्मी सस्पेंड.!

इस मौक़े पर कई बार मामला पुलिस से नोकझोंक तक पहुँच गया।हालांकि पुलिस की भारी मौजूदगी के चलते सपाइयों का काफ़िला पटेल नगर से आगे नहीं जा सका अधिकारियों ने उनका ज्ञापन वहीं पर ले लिया। fatehpur samajwadi party

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि प्रदेश में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है।भ्रष्टाचार चरम पर है।किसानों, महिलाओं का शोषण किया जा रहा है।राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देश पर तहसील मुख्यालयों पर सरकार के विरोध में प्रदर्शन हुआ है।राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन देकर सरकार के बर्खास्तगी की मांग की गई है।up news

ये भी पढ़ें-UP:योगी सरकार इन आठ जिलों में स्थापित करेगी ग्रीन फ़ील्ड डेयरी.!

इस मौक़े पर सपा जिलाध्यक्ष विपिन यादव के अलावा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, चौधरी मंजर यार, युवा सपा नेता सुनील मिश्रा, अतुल यादव, प्रतियोग यादव समेत सैकड़ो की सँख्या में सपाई रहे।

Tags:

Related Posts

Latest News

रेलवे एजुकेशनल सोसाइटी में पत्रकार अविनाश मिश्र को मिली अहम जिम्मेदारी, अनुप वर्मा प्रबंधक और डॉ. आरएन त्रिपाठी अध्यक्ष निर्वाचित रेलवे एजुकेशनल सोसाइटी में पत्रकार अविनाश मिश्र को मिली अहम जिम्मेदारी, अनुप वर्मा प्रबंधक और डॉ. आरएन त्रिपाठी अध्यक्ष निर्वाचित
रेलवे एजुकेशनल सोसाइटी ऑफ लखनऊ की नई प्रबंधसमितियों का गठन हो गया है. चारबाग स्थित रेलवे हायर सेकेंडरी स्कूल की...
UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी
Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश
Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत ! ट्रक की टक्कर से मचा कोहराम
UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े

Follow Us