Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:पहले भरी मांग फ़िर पहनाई चूड़ी.मौत से पहले रचाई थी शादी..!

फतेहपुर:पहले भरी मांग फ़िर पहनाई चूड़ी.मौत से पहले रचाई थी शादी..!
फतेहपुर:प्रेमी युगल ने जहर खाकर की आत्महत्या।

यूपी के फतेहपुर में मंगलवार को एक प्रेमी युगल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली.पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:इश्क़,प्यार, मोहब्बत इन अल्फ़ाजों के मायने आज के दौर में बदल गए हैं!मोहब्बत का मतलब अब मोहब्बत नहीं बचा है शायद उसका मतलब अब दर्द से हो गया है।दर्द भी ऐसा जो केवल मोहब्बत करने वालों को ही नहीं मिलता उनके माँ बाप को भी मिलता है।और उनको जीवन भर उस दर्द की तपन महसूस होती रहती है।ऐसी ही एक दर्दनाक ख़बर ज़िले के थरियांव थाना क्षेत्र से सामने आई है।जहां मंगलवार को प्रेमी युगल ने ज़हर खा मौत को गले लगा लिया है।

ये भी पढ़े-कोरोना:फतेहपुर में आंकड़ा सौ के पार..दो गाँवों में निकले तीन नए पाज़िटिव केस..!

जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के बरई गाँव में रहने वाले एक युवक का थाना क्षेत्र के ही एक अन्य गाँव की लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था दोनों एक ही बिरादरी के थे।लेकिन जब लड़के की माँ को इस बारे में क़रीब चार महीने पहले पता चला था तो उन्होंने रिश्ते का विरोध किया था।

ये भी पढ़े-UP:बारात में हुआ खौफनाक मंजर..दुल्हन के भाई का शव सुबह झाड़ियों में मिला..!

लेकिन परवान चढ़ चुके प्यार में एक दूसरे को छोड़ देना सम्भव नहीं था।एक दूसरे से साथ जीने मरने की कसमें खा चुका यह प्रेमी जोड़ा मंगलवार को जहर खाकर दुनियां को अलविदा कह गया।

बताया जा रहा कि दोनों सुबह ही अपने अपने घरों से निकले थे।थरियांव थाना क्षेत्र के देहुली गाँव के बाहर एक पीपल के पेड़ के नीचे दोनों की मुलाकात हुई वहीं पर पेड़ को साक्षी मान लड़के ने लड़की की मांग में सिंदूर भरा औऱ चूड़ियां पहनाईं फ़िर शादी की रश्मों को दोनों ने मिलकर ही पूरा कर लिया।इसके बाद दोनों ने ज़हर खा लिया।जब तक आस पास के लोग पहुचंते दोनों की हालत बिगड़ चुकी थी।मौक़े पर पुलिस पहुँची अस्पताल भेजवाया लेकिन दोनों ने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़े-सुशांत सिंह राजपूत की मौत के गम को बर्दाश्त न कर सकीं..सदमें में चली गई जान..मचा कोहराम..!

थानाध्यक्ष विनोद कुमार गौतम ने बताया कि देहुली गाँव के निकट दोनों ने जहर खाया है।शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।अन्य विधिक कार्यवाही जारी है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
फतेहपुर में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर भड़क गया कि टावर देखने पहुंचे टेलीकॉम...
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

Follow Us