Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:पँखे में उतरे करंट ने ले ली पति औऱ पत्नी की जान..कोहराम मचा.!

फतेहपुर:पँखे में उतरे करंट ने ले ली पति औऱ पत्नी की जान..कोहराम मचा.!
फतेहपुर:पति पत्नी की करंट से मौत।सांकेतिक फ़ोटो, साभार-गूगल

पँखा ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से पति पत्नी की मौत हो गई..मामला फतेहपुर ज़िले के ललौली थाना क्षेत्र का है..पढ़ें पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:थोड़ी सी लापरवाही के चलते दो लोगों की जिंदगी ख़त्म हो गई।पँखा ठीक करते समय अचानक लाइट आ जाने से उसमें करंट उतर आया जिसके चलते पति औऱ पत्नी की मौत हो गई।मामला ललौली थाना क्षेत्र का है।Fatehpur news

ये भी पढ़ें-SDM का धरना:भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज़ उठाना पड़ा भारी..किए गए निलम्बित.!

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अढ़ावल गाँव के मजरे धनुवन डेरा निवासी जोगेंद्र निषाद (60) अपने घर में एक ख़राब बिजली के पँखे को ठीक कर रहे थे।अचानक लाइट आ गई औऱ पँखे में करंट उतर आया जिसके चलते जोगेंद्र उसी पँखे से चिपक गए पति को करंट की चपेट में देख पत्नी रामजानकी देवी बचाने गई औऱ वह भी चपेट में आ गई।Fatehpur electricity current death husband wife

ये भी पढ़ें-बिकरु कांड:हिंदी फिल्मों के इन खलनायकों से प्रभावित था विकास दुबे..इस डायलॉग को बोल करता था मर्डर.!

बेटे ने माता पिता को पँखे में चिपका देख घबराकर पड़ोसियों को बुलाकर लाया लोगों ने बिजली सप्लाई बंद कर किसी तरह दोनों को पँखे से छुड़ाया।आनन फानन में दम्पती को लेकर लोग बहुआ के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुँचे जहाँ डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें-फतेहपुर:घर के बाहर सो रहे व्यक्ति की गोलीमार कर हत्या.!

एक साथ हुई दो मौतों से घर में कोहराम मच गया मृतक दम्पती के दो बेटे व तीन बेटियां हैं।एक बेटा दूसरे प्रान्त में रहक़र काम करता है।और एक पिता के साथ गांव में ही किसानी करता है।

ललौली थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना अब तक किसी के द्वारा थाने पर नहीं दी गई है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us