Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:फतेहपुर में बंधक बने युवक ने बताई फर्जी MLM कम्पनी की दास्तां..पांच गिरफ्तार..!

UP:फतेहपुर में बंधक बने युवक ने बताई फर्जी MLM कम्पनी की दास्तां..पांच गिरफ्तार..!

यूपी के फतेहपुर ज़िले में संचालित हो रही एक कथित फ़र्जी MLM कम्पनी के दस लोगों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:ज़िले में संचालित हो रही एक MLM कम्पनी पर पिछले कई माहों से नौकरी के नाम पर ठगी और धोखाधड़ी करने के आरोप लग रहे हैं।कई बार पुलिस की तरफ़ से कार्यवाही भी की गई पर बावजूद इसके यह कम्पनी लगातार अपना जाल फैलाये हुए थी। (fatehpur mlm company news)

बुधवार को एक बार फ़िर पुलिस ने ठगी का शिकार हुए लड़को की तहरीर पर कम्पनी पर छापेमारी की और पांच लोंगो को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़े:फतेहपुर:करोड़पति बनाने के नाम पर युवाओं से ठगी कर रही कम्पनी..प्रशासन नहीं कस पा रहा शिकंजा.!

जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास पर ग्लेज ट्रेडिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड  नाम से संचालित हो रही यह फ़र्जी कम्पनी नौकरी के नाम पर लड़को से मोटी रकम ऐंठती है।कम्पनी पर यह भी आरोप है कि जब कम्पनी के जाल में फंसे लड़के नौकरी के नाम पर दिए गए रुपयों को वापस देने की बात करते हैं कि कंपनी के गुर्गे लड़को को बंधक बना लेते हैं।

ऐसे ही बंधक बने कुछ लड़के बुधवार को पुलिस द्वारा कम्पनी पर की गई छापेमारी के बाद मुक्त कराए गए।कोतवाली में मौजूद प्रतापगढ़ निवासी पीड़ित युवक शुभम पांडेय ने युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए बताया कि उसके पास ग्लेज ट्रेडिंग इंडिया कम्पनी द्वारा फ़ोन करके नौकरी का झांसा देकर फतेहपुर बुलाया गया।फ़िर यहां 24 हज़ार रुपयों नौकरी देने के नाम पर ले लिए गए।और कहा गया कि अपने जैसे ही और लड़कों को लेकर आओ तब कम्पनी 8 हज़ार का महीना देगी।शुभम ने बताया कि उसको कम्पनी का काम ठीक नहीं लगा और अपने रुपये वापस लौटाने की बात कही गई तो उसको बंधक बना लिया गया।और धमकियां दी गई।पीड़ित शुभम ने बताया कि बुधवार को पुलिस ने जब छापेमारी की तब हम लोगों ने मदद की गुहार लगाई और फिर पुलिस ने हम लोगों को छुड़ाया।

ये भी पढ़े-UP:केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के लिए पहुंचा धमकी भरा पत्र..!

पुलिस ने इस मामले में कम्पनी के 9 लोगों के विरुद्ध नामजद और एक के खिलाफ अज्ञात में बंधक बने लड़को की तहरीर पर सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है।जिनमें से पांच लोगों को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार किया है।

इन लोगों के विरुद्ध दर्ज हुआ है मुकदमा..

1-अखलाख
2-जीत
3-अमित वर्मा
4-विजय 
5-रामजनक
6-रविकांत
7-सोनू पटेल 
8-चंदन
9-अंकित

Tags:

Related Posts

Latest News

UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं. बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे संभावित चक्रवाती...
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान

Follow Us