Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

lockdown:फतेहपुर से पिकअप में सब्जी लेकर मंडी जा रहे किसान सड़क हादसे का शिकार..एक की मौत,आठ घायल..!

lockdown:फतेहपुर से पिकअप में सब्जी लेकर मंडी जा रहे किसान सड़क हादसे का शिकार..एक की मौत,आठ घायल..!
फ़ोटो साभार:सोशल मीडिया।

शनिवार सुबह यूपी के रायबरेली ज़िले में एक भयंकर सड़क हादसा हो गया..जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई..जबकि आधा दर्जन से ज़्यादा लोग घायल हो गए..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:शनिवार सुबह जनपद के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सेमरपहा के नज़दीक फतेहपुर लखनऊ रोड पर एक भयंकर सड़क हादसा हो गया।हादसे में एक व्यक्ति की मौक़े पर ही मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हो गए।घायलों में चार की हालत गम्भीर बताई जा रही है।जिनको लालगंज सीएससी से जिला अस्पताल फतेहपुर के लिए रेफर कर दिया गया है, जहाँ सभी घायलों का इलाज़ चल रहा है।

ये भी पढ़े-lockdown3.0-फिलहाल कोई ढील नहीं.सड़कों पर उतर प्रशासनिक अमले ने किया लोगों को आगाह..!

जानकारी के अनुसार फतेहपुर ज़िले के थरियांव थाना क्षेत्र के रहने वाले कुछ सब्जी किसान पिकअप में सब्जी भरकर लालगंज मंडी बेचने जा रहे थे।लेकिन जैसे ही पिकअप लालगंज से कुछ किलोमीटर पहले सेमरपहा गाँव के नजदीक पहुँचा तो अनियंत्रित होकर पलट गया।पिकअप पलटने से उसमें सवार क़रीब आठ दब गए।जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई।fatehpur road accident

ये भी पढ़े-UP:बिरियानी बेचने वाला निकला कोरोना पॉजिटिव..मचा हड़कम्प..लॉकडाउन में भी बेच रहा था..!

युगान्तर प्रवाह को जानकारी देते हुए लालगंज कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना सुबह क़रीब 5:30 बजे के आस पास की है।इस हादसे में राकेश कुमार(40) पुत्र मुन्नीलाल निवासी पहाड़पुर थाना थरियांव जनपद फतेहपुर की मौत हो गई है।उन्होंने बताया कि यह सभी फतेहपुर की तरफ से सब्जी लेकर लालगंज बेचने के लिए आ रहे थे।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।परिजनों को सूचना दे दी गई है।मृतक के परिजन फतेहपुर से रायबरेली के लिए रवाना हो गए हैं।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us