Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

लॉकडाउन:फतेहपुर में पलटा ट्रेलर..सवार थे प्रवासी मजदूर..एक की मौत..कई घायल..!

लॉकडाउन:फतेहपुर में पलटा ट्रेलर..सवार थे प्रवासी मजदूर..एक की मौत..कई घायल..!
फतेहपुर:दुर्घनाग्रस्त ट्रेलर।

प्रवासी मजदूरों को लेकर जा रहा एक ट्रेलर सोमवार को जनपद के खागा कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत पलट गया..जिसमें सवार एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई..पढ़े युगान्तर प्रवाह पर पूरी खबर..!

फतेहपुर:प्रवासी मजदूरों का पलायन लगातार जारी है।और साथ ही मजदूरों के सड़क हादसों में मरने का सिलसिला भी।सीएम योगी की सख़्ती के बावजूद गैर सवारी वाहनों से आ जा रहे प्रवासियों को रोकने में ज़िले का प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है।ताज़ा मामला यूपी के फतेहपुर ज़िले का है।जहाँ एक ट्रेलर में जान जोख़िम में डालकर बैठे हुए मजदूर ट्रेलर पलट जाने से दुर्घटना का शिकार हो गए।इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है।और चार लोग घायल हो गए हैं।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:खेत में मौरंग डंप का विरोध करना किसान को पड़ा भारी..इनैत उल्ला ने भाइयों संग मिलकर कर दिया लहूलुहान.!

जानकारी के अनुसार कानपुर के सिकन्दरा से एक ट्रेलर सोमवार को प्रयागराज जा रहा था।जिसमें ट्रेलर चालक के अलावा लगभग आधा दर्जन बिहार प्रांत के प्रवासी मजदूर सवार थे।जैसे ही ट्रेलर खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे (पश्चिमी) स्थित प्रधान ढाबा के नजदीक पहुँचा तो अनियंत्रित होकर पलट गया।जिसके चलते ट्रेलर के ऊपर बैठे प्रवासी मजदूर रोहित उर्फ टमाटर (20) निवासी आरा (बिहार )की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।जबकि ट्रेलर चालक समेत चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये।

ये भी पढ़े-UP:हमीरपुर में लॉकडाउन का खुल्लम खुल्ला उलंघन..स्कूल खोल कराई गई परीक्षा..!

घटना की सूचना पर मौक़े पर पहुँची पुलिस ने म्रतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा व सभी घायलों को इलाज के लिये 108 एम्बुलेंस की सहायता से नजदीकी हरदो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल भेजवाया।जहाँ से चिकित्सकों ने घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया।

कोतवाली प्रभारी सतेन्द्र सिंह ने बताया कि म्रतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।सभी घायलों को इलाज के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।अन्य ज़रूरी क़ानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us