Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:BREAKING:संदिग्ध परिस्थितियों में भाभी,देवर व दो बच्चों की जहर खाने से हालत बिगड़ी कानपुर रेफर.!

फतेहपुर:BREAKING:संदिग्ध परिस्थितियों में भाभी,देवर व दो बच्चों की जहर खाने से हालत बिगड़ी कानपुर रेफर.!
गंभीर हालत में ईलाज सदर अस्पताल में

मलवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में बुधवार देर रात एक ही परिवार के चार लोगों की हालत जहरीला पदार्थ खाने से बिगड़ गई...क्या है पूरा मामला पढ़े युगान्तर प्रवाह की यह रिपोर्ट।

फतेहपुर: जिला अस्पताल में बुधवार देर रात उस वक्त हड़कम्प मच गया जब एक ही घर के चार लोग गम्भीर हालत में इलाज़ के लिए अस्पताल में भर्ती हुए।गम्भीर हालत में अस्पताल लाए गए सभी चारो लोग एक ही घर के हैं।डॉक्टरों ने बताया कि चारों ने ज़हर खाया हुआ है सभी की हालात को गम्भीर देखते हुए कानपुर हैलेट के लिए रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़े:फतेहपुर-भीषण सड़क हादसे में फिर दहला जिला ट्रक बस की सीधी टक्कर में क़रीब दस की मौत..दो दर्जन से अधिक घायल.!

जानकारी के अनुसार मलवां थाने के साहिबापुर गाँव की रहने वाली रीता पासवान(25) उसके देवर शेखर पासवान(20) व रीता के बेटे गोलू(2) तथा जान्हवी(4) की देर रात अचानक एक साथ तबियत बिगड़ गई जिसके बाद परिजन आनन फानन में चारों को जिला अस्पताल आए जहां डॉक्टरों ने बताया कि चारों ने जहर खाया हुआ है।

घर वालों की माने तो देर शाम रीता ने अपने देवर शेखर व दोनों बच्चों को खाने के लिए लड्डू दिए थे जिसके खाने के बाद ही सबकी तबियत बिगड़ी है।रीता के ससुरालीजनों का कहना है कि रीता अपने पति रामशरण की मृत्यु के बाद से ही घर वालों को परेशान किए रहती थी।और आए दिन अपने सास ससुर व देवर से झगड़ा करती थी।और उसी ने आज अपने देवर औऱ अपनी बेटी व बेटे को जहर खिलाकर खुद भी जहर खा लिया।

रीता के पति की सड़क दुर्घटना में हो चुकी है  मौत...

रीता के ससुराल के लोगों ने बताया कि रीता के पति रामशरन की दो वर्ष पहले अपनी ससुराल अहिंदा थाना हुसेनगंज जाते समय एक रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई थी।

Tags:

Related Posts

Latest News

Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज रविवार 27 सितंबर 2026 को सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) खुले रहेंगे. RBI के निर्देश के बाद...
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

Follow Us