Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:फतेहपुर में युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंका..!

UP:फतेहपुर में युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंका..!
fatehpur:कुएं से शव निकालते पुलिसकर्मी।

ज़िले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत पुलिस ने एक युवक का शव कुएं से बरामद किया है..पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:हुसैनगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर गाँव में कुएं के अंदर से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है।सोमवार सुबह खेतों की तरफ़ गए ग्रामीणों ने कुएं के अंदर एक युवक का शव देख पुलिस को इसकी सूचना दी।पुलिस ने शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।जिस युवक का शव बरामद हुआ है वह शिवपुर गाँव का ही रहने वाला अरविंद पाल(21) पुत्र रामकृष्ण पाल है।

ये भी पढ़े-lockdown:सोनिया गाँधी का बड़ा ऐलान..घर लौट रहे मजदूरों के टिकट का पैसा देगी कांग्रेस..!

जानकारी के अनुसार मृतक अरविंद पाल के भाई विनोद पाल ने बीते 1 मई को पुलिस को यह सूचना दी थी कि उसका भाई बीते 23 अप्रैल को रात्रि क़रीब 9 बजे गांव के ही सचिन यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव के घर जाने को कहकर घर से निकला था।लेकिन पूरी रात वापस नहीं आया।इसके बाद सुबह से उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।इस मामले में पुलिस ने गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी।परिजनों द्वारा गाँव के ही तीन युवकों पर अरविंद को ग़ायब करने की आशंका जताई गई थी।

ये भी पढ़े-lockdown 3:क्या फतेहपुर में सोमवार से लॉकडाउन में छूट मिलने वाली है..!

सोमवार सुबह कुएं के अंदर से अरविंद की लाश मिलने से हड़कम्प मच गया।मौक़े पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।घटना के सम्बंध में गाँव के ही आरोपी तीनो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।पूछताछ जारी है।पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us