Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:प्रियंका दौरा-बिंदकी पहुँची प्रियंका ने कहा.मोदी जी को पाकिस्तान जाकर बिरियानी खाने का मिल जाता है समय!

फतेहपुर:प्रियंका दौरा-बिंदकी पहुँची प्रियंका ने कहा.मोदी जी को पाकिस्तान जाकर बिरियानी खाने का मिल जाता है समय!
फ़तेहपुर के बिंदकी में सम्बोधन करतीं प्रियंका गांधी

औंग में महिला संवाद कार्यक्रम से दौरे की शुरुआत करते हुए प्रियंका गांधी क़रीब 3:30 बजे बिंदकी पहुंची..पढें युगान्तर प्रवाह पर पल पल की अपडेट।

फ़तेहपुर: चिलचिलाती धूप औऱ उमस भरी गर्मी के बीच फतेहपुर आईं प्रियंका गांधी दोपहर क़रीब 3:30 बजे बिंदकी क़स्बे में आयोजित नुक्कड़ सभा में पहुंची।आपको बता दे कि प्रियंका ने अपने दौरे की शुरुआत औंग क़स्बे में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम के जरिए की इसके बाद वह खजुहा,देवमई होते हुए जहानाबाद के बाद बिंदकी में पहुंची।जहां अम्बेडकर चौराहे पर उन्होंने एक नुक्कड़ सभा को संबोधित किया।

प्रियंका के 15 मिनट के पूरे संबोधन में मोदी ही निशाने पर रहे।प्रियंका ने सबसे पहले बिंदकी में उपस्थित जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सब इस चिलचिलाती धूप में मुझे सुनने के लिए मेरा घण्टों से इतंजार कर रहें हैं इसके लिए आप सब का बहुत धन्यवाद।इसके बाद प्रियंका ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी को पूरे पाँच साल चीन,जापान,अमेरिका औऱ पाकिस्तान जाकर बिरियानी खाने का टाइम मिल गया है पर किसी ग़रीब से मिलने का समय उनके पास नहीं रहा।

मोदी सरकार के 15 लाख देने के वादे पर उन्होंने कहा कि बड़े बड़े औऱ झूठे सपने दिखाकर सत्ता में आई भाजपा को अब सत्ता से दूर करने का वक़्त आ गया है।प्रियंका ने कहा कि मैं इस वक्त पूरे यूपी में घूम रही हूँ औऱ हर तरफ़ लोग समस्याओं से घिरे हुए हैं।अपनी गंगा यात्रा की चर्चा करते हुए गांधी ने कहा कि मैंने अपनी यात्रा के दौरान मल्लाहों,केवटों से मुलाक़ात की उन्होंने बताया कि हमारी जमीनों को सरकार ने विकास के नाम पर अधिग्रहण तो कर लिया है पर मुआवजे के नाम पर कुछ नहीं मिला है।उन्होंने आगे कहा कि शिक्षामित्र,आशाबहुए,आंगनबाड़ी कार्यकत्री और किसान इस सरकार में सभी परेशान है।हमने अपने घोषणा पत्र इन सब सभी समस्याओं को सरकार बनने के बाद दूर करने का संकल्प लिया है।

हर ग़रीब को मिलेगा 72000...

प्रियंका गांधी ने कांग्रेस की सबसे प्रमुख चुनावी घोषणा हर ग़रीब को 72000 देने के वादे पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने यह घोषणा करने से देश के तमाम बड़े अर्थशास्त्रियों से राय लेने के बाद यह घोषणा की है अर्थशास्त्रियों ने अपने आंकङों से यह जानकारी दी कि हर साल 72000 रुपये ग़रीबो को देने से देश की अर्थव्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ेगा।इसी लिए हमारी सरकार बनने के बाद 72000 रुपए प्रति वर्ष देने के वादा किया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us