Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Farrukhabad news:प्रतिबंधित हरे पेड़ों पर चटक रहे आरे,एसडीएम ने पकड़ा

Farrukhabad news:प्रतिबंधित हरे पेड़ों पर चटक रहे आरे,एसडीएम ने पकड़ा
Farrukhabad news:थाने में खड़ा ट्रैक्टर।फ़ोटो-युगान्तर प्रवाह

ज़िले में इन दिनों प्रतिबंधित हरे पेड़ो की कटान जोरों पर है, लड़की ठेकेदार स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से इस जरायम को धड़ल्ले से कर रहें हैं..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फर्रुखाबाद:ज़िले में इन दिनों प्रतिबंधित हरे पेड़ो का अवैध काम करने वाले माफियाओं का काम जोरों पर है।धड़ाधड़ हरे पेड़ो पर आरे चलाए जा रहें हैं।वन विभाग औऱ स्थानीय पुलिस की मिलीभगत के बगैर ये सम्भव नहीं है।जब कोई शिकायत करता है या मीडिया के माध्यम ख़बर पहुँचती है तो पुलिस औऱ वन विभाग की टीम कार्यवाही के नाम पर खानापूर्ति कर मामले को दबा देती है।farrukhabad news

मंगलवार को उपजिलाधिकारी ने स्वयं प्रतिबंधित लकड़ी से भरे हुए एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा,इसके बाद पहुँचीं वन विभाग की टीम ने स्थानीय थाने में सम्बंधित धराओं में ठेकेदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई।

मंगलवार को शमसाबाद थाना क्षेत्र अन्तर्गत सड़क पर जा रहे अवैध लकड़ी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को उपजिलाधिकारी कायमगंज सुनील यादव ने पकड़ कर थाना पुलिस के सुपुुर्द किया।थानाध्यक्ष आर के रावत ने बताया अवैध लकड़ी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को उपजिलाधिकारी द्वारा पकड़ा गया है जिसको पकड़कर थाना पुलिस की सुपुर्दगी में लाया गया है सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दे दी है टीम के बीट इंचार्ज मुरारीलाल ने लकडी ठेकेदार राकेश कुमार पुत्र रामनाथ निवासी हंसापुर गौराई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

बता दें कि दो दिन पूर्व नवाबगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत इसी तरह प्रतिबंधित हरे पेड़ो की कटान चल रही थी।इस खबर को युगान्तर प्रवाह ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।जिसके बाद वन विभाग औऱ स्थानीय थाने की पुलिस मौक़े पर पहुँची थीं और लकड़ी को सीज करते हुए ठेकेदार के विरुद्ध मुकदमा कायम किया था।

Tags:

Related Posts

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us