Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:फतेहपुर भाजपा जिलाध्यक्ष-बड़े बड़े नामों को पछाड़ते हुए 'आशीष' कैसे हुए सफ़ल..जानें.!

UP:फतेहपुर भाजपा जिलाध्यक्ष-बड़े बड़े नामों को पछाड़ते हुए 'आशीष' कैसे हुए सफ़ल..जानें.!
नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा।फ़ाइल फ़ोटो

यूपी में भाजपा ने गुरुवार रात 11 जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी जिसमें..फतेहपुर और बाँदा भी शामिल हैं..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फतेहपुर:यूपी में भाजपा किस्तवार अपने जिलाध्यक्षों की घोषणा कर रही है।नव नियुक्त जिलाध्यक्षों की एक लिस्ट गुरुवार को भी जारी हुई।इस सूची में 11 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की घोषणा हुई इन जिलों में बाँदा औऱ फतेहपुर जनपद भी शामिल हैं। (fatehpur news)

ये भी पढ़े-मौनी अमावस्या 2020:इस साल बन रहे हैं, विशेष योग..ऐसे करें स्नान तभी होगा लाभ..!

फतेहपुर में युवा भाजपाई नेता आशीष मिश्रा भाजपा के नए जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं।आशीष का चयन अपने आप में चौकाने वाला है।जिन लोगों ने भी जारी सूची में आशीष का नाम देखा एकाएक किसी को कुछ समय तक यक़ीन ही नहीं हुआ।हालांकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि आशीष भाजपा में नए हैं।छात्र जीवन से ही एबीवीपी से जुड़कर राजनीति शुरू करने वाले आशीष लंबे समय तक फतेहपुर में भाजपा युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बन युवाओं का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।और वर्तमान में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष के पद पर काबिज थे। (ashish mishra bjp)

आशीष क्यों पड़े सब पर भारी...

फतेहपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए क़रीब 30 से 32 नेताओं ने आवेदन किया था।जिनमें वर्तमान और कई पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष भी शामिल थे।इतना ही नहीं कई नाम तो ऐसे थे जो जिलाध्यक्ष पद के लिए बहुत ऊपर तक गए।कई नामों पर विधायक और मंत्रियों की सिफारिशें लगी हुई थीं और कुछ नाम केंद्रीय मंत्री के सिफारिश पर भी ऊपर तक गए थे!लेक़िन इन सब सिफारिश पर अकेले आशीष भारी पड़ गए।जिसका सबसे प्रमुख कारण यह है कि जिसके दस्खत से जिलाध्यक्षों की घोषणा होनी थी अर्थात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का पूरा समर्थन आशीष मिश्रा को मिला जो उनकी ताजपोशी के लिए काफ़ी था।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us