Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Uttar Pradesh:हवालात में बंद यूपी के चाट विक्रेताओं की ये फ़ोटो क्यों हो रही है वायरल जान ले पूरा मामला?

Uttar Pradesh:हवालात में बंद यूपी के चाट विक्रेताओं की ये फ़ोटो क्यों हो रही है वायरल जान ले पूरा मामला?
हवालात में बंद चाट विक्रेता की वायरल फ़ोटो।

यूपी के बागपत ज़िले में बीच सड़क दो पक्षों के मध्य जमकर लड़ाई हुई, लाठी डंडे चले, लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ, इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों को गिरफ्तार किया, हवालात में बैठे इन लोगों की एक फोटो भी खूब वायरल हो रही है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

बाग़पत:सोमवार को दो पक्षों के बीच हो रही लड़ाई का वीडियो वायरल हुआ, इसके बाद देर शाम इसी घटनाक्रम से जुड़ी एक फोटो भी वायरल हो गई।फ़ोटो औऱ वीडियो वायरल होने के बाद इस पर जमकर मीम्स बने सोशल मीडिया में ट्रेंड होने लगा। baghpat news

वायरल होने के पीछे यह है कि इनमें से एक का लुक अल्बर्ट आइंस्टीन जैसा है।लोग सोशल मीडिया पर इस वीडियो फ़ोटो पर जमकर मजे ले रहे हैं।

क्या है पूरा मामला..

शहर के अतिथि भवन के समीप दो चाट विक्रेताओं के बीच एक ग्राहक को लेकर बहस हो गई, बहस इतनी बढ़ी की मामला मारपीट तक पहुँच गया औऱ देखते ही देखते दोनों पक्षों से लोग आ गए औऱ जमकर लाठी डंडे चलने गए।इस लड़ाई का वीडियो वायरल हो गया।

पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया औऱ कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया।इसके बाद गिरफ्तार हुए इन आठों लोगों की हवालात में बैठे हुए एक औऱ फ़ोटो वायरल हो गई जिसको लेकर भी सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई।

आइंस्टाइन लुक वाले इस दुकानदार ने बताया कि हमारी 40-50 साल पुरानी चाट की दुकान है।सामने वाली चाट विक्रेता की दुकान चलती नहीं है इसलिए अक्सर वो हमारे ग्राहकों को भड़काने का काम करते हैं। उस दिन भी हमारे ग्राहकों से यही कह रहे थे कि हम रात का बासी सामान बेचते हैं। बस इसी बात पर लड़ाई हो गई।

संघर्ष में एक पक्ष के पूर्णवासी, शिवजी और हरेंद्र, अनिल और धनजी, दूसरे पक्ष के विक्की और आशु, नीटू समेत अन्य कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों का सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us