Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:भू माफियाओं को नेताओं का संरक्षण..संकट में अधिवक्ता दिलीप चन्द्र त्रिवेदी..!

फतेहपुर:भू माफियाओं को नेताओं का संरक्षण..संकट में अधिवक्ता दिलीप चन्द्र त्रिवेदी..!
फतेहपुर:प्रेस कांफ्रेंस अधिवक्ता दिलीप त्रिवेदी।

इन दिनों फतेहपुर में भूमाफियाओं का बोलबाला है..जब जिसकी ज़मीन चाही कब्जा ली..इन दिनों शहर के चौक स्थित एक मकान और दुकान में कब्ज़े को लेकर दो पक्ष आमने सामने हैं..पढ़ें पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:इन दिनों फतेहपुर जनपद ज़मीनों पर हो रहे ज़बरन अवैध कब्जों को लेकर कुख्यात हो गया है।केवल सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों पर ही ज़मीन कब्ज़ा लेने के आरोप नहीं है।दूसरे दलों के जनप्रतिनिधि और नेता भी सत्ता धारी दल के नेताओं के गठजोड़ से ज़बरन ज़मीन क़ब्जा लेने का गंदा खेल रहें हैं।Fatehpur news

ताज़ा मामला शहर क्षेत्र के निवासी अधिवक्ता दिलीप चन्द्र त्रिवेदी से जुड़ा हुआ है।अधिवक्ता ने प्रेस कांफ्रेंस कर कई गम्भीर आरोप लगाएं है।उन्होंने बताया कि उनके द्वारा शहर के चौक इलाक़े में एक मकान और दुकान का बैनामा वास्तविक मालिक रमजानी की इकलौती पुत्री जुबैदा की संतानों से कराया था।लेकिन इस बीच कुछ लोगों द्वारा कूट रचित दस्तावेजों के सहारे फ़र्जी बैनामा दिखाकर उनकी खरीदी गई प्रॉपर्टी पर दावा किया जा रहा है।fatehpur land mafiya 

अधिवक्ता दिलीप चन्द्र त्रिवेदी ने प्रेस कांफ्रेंस में नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सहित सत्ता पक्ष से जुड़े एक नेता व कुछ अन्य लोगों पर सीधा आरोप लगाया है कि उनकी खरीदी हुई प्रॉपर्टी पर ये लोग ज़बरन कब्जा करना चाह रहें हैं।उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों से कई बार की है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।Fatehpur land mafiya list

इस मामले में एसडीएम सदर प्रमोद झा ने विवादित मकान पर रिसीवर नियुक्त करने का आदेश जारी किया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us