Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Chunav 2022 Latest News:सपा ने ACS अवनीश अवस्थी सहित इन चार बड़े अफ़सरों को हटाने के लिए चुनाव आयोग को लिखा पत्र.लगाए गम्भीर आरोप!

UP Chunav 2022 Latest News:सपा ने ACS अवनीश अवस्थी सहित इन चार बड़े अफ़सरों को हटाने के लिए चुनाव आयोग को लिखा पत्र.लगाए गम्भीर आरोप!
Akhilesh Yadav (फ़ाइल फ़ोटो)

यूपी चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही सियासी गलियारों में हलचल औऱ तेज हो गई है. आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू है. इस बीच समाजवादी पार्टी की तरफ़ से भारत निर्वाचन आयोग को पत्रकार यूपी सरकार के मौजूदा चार बड़े अफ़सरों को हटाने की मांग की है. samajwadi party write a letter to election commission of india

UP Chunav 2022 Latest News:विधानसभा चुनाव यूपी के साथ साथ उत्तराखंड, पंजाब, गोवा, औऱ मणिपुर में भी हो रहा है.लेकिन यूपी विधानसभा चुनाव पर पूरे देश की निगाह लगी हुई है.अधिसूचना जारी होते ही राजनीति हलचल तेज हो गई है. लेकिन 15 जनवरी कोरोना के चलते आयोग ने रैली, जनसभा आदि पर रोक लगा दी है. जिसके चलते फ़िलहाल सभी दल प्रचार को सोशल मीडिया में तेज़ किए हुए हैं. Up Election 2022 taja khabar

इस बीच समाजवादी पार्टी ने प्रदेश के चार बड़े अफ़सरों पर भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम करने का आरोप लगा पदों से हटाने की मांग के लिए भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त के नाम पत्र लिखा है.

सपा की तरफ़ से लिखे गए पत्र में कहा गया है कि अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल, एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार औऱ एडीजी अमिताभ यश सत्ताधारी दल भाजपा के  कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं, इन सभी को तत्काल प्रभाव से हटाए बिना प्रदेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक, प्रभाव मुक्त चुनाव सम्भव नहीं है.

बता दें कि उत्तर प्रदेश का चुनाव इस बार भी पिछली बार की तरह सात चरणों में होगा.पहले चरण का चुनाव 10 फ़रवरी, दूसरे का दूसरे चरण का 14 फ़रवरी, तीसरे का 20 फरवरी, चौथे का 23 फ़रवरी, पांचवे का 27 फ़रवरी, छठे का 3 मार्च और सातवें चरण का चुनाव 7 मार्च को होगा.मतगणना 10 मार्च को होगी.

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us