Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Election 2022:कैराना में बिना नम्बर वाली कार में मिली EVM सपा प्रत्याशी की बहन ने पकड़ा जमकर हुआ हंगामा

UP Election 2022:कैराना में बिना नम्बर वाली कार में मिली EVM सपा प्रत्याशी की बहन ने पकड़ा जमकर हुआ हंगामा
गाड़ी में EVM मौक़े पर मौजूद सपा कार्यकर्ता (वीडियो स्क्रीनशॉट)

गुरुवार को पहले चरण के चुनाव में 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई.चुनाव के साथ ही वोटिंग मशीनों (EVM) को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं. कैराना में गुरुवार देर रात बिना नम्बर प्लेट की एक कार में ईवीएम मिलने से हंगामा हुआ है. UP Election 2022 Kairana EVM Controversy

Up Election 2022:यूपी में गुरुवार को 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर मतदान सम्पन्न हुआ.कुछ एक घटनाओं को छोड़ दिया जाए तो मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ कंही से भी कोई बड़ी घटना की सूचना नहीं आई.लेकिन गुरुवार देर रात ही ईवीएम मशीन को लेकर कैराना में हंगामा हो गया.

क्या है पूरा मामला..

दरअसल गुरुवार रात कैराना में एक बिना नम्बर प्लेट की गाड़ी में कुछ लोगों ने ईवीएम रखी हुई देखी.जिसके बाद उन्होंने कैराना से सपा उम्मीदवार नाहिद हसन की बहन इकरा हसन को फ़ोन से मामले की सूचना दी.इकरा के साथ सपा के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुँचें.औऱ विरोध किया.एसडीएम भी मौके पर पहुँचें. UP Election 2022

क्या कहा जिला प्रशासन ने..

शामली जिले के एडीएम संतोष कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि कैराना के जोनल मजिस्ट्रेट एमपी सिंह की गाड़ी में यह EVM रखी हुई थी जोकि एक रिजर्व ईवीएम थी. गाड़ी में बैठे लोगों ने मेरठ के एक होटल में खाना खाने के लिए गाड़ी रोकी थी, इसी दौरान कुछ लोगों ने EVM देख ली. एडीएम के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है, दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उधर, इस मामले में जिला अधिकारी का कहना है कि यह चुनाव सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन है. EVM Controversy Kairana

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Follow Us