Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Election 2022 BJP Candidate Second List:दिल्ली में आज भाजपा कोर कमेटी की बैठक.कब जारी होगी बीजेपी की दूसरी लिस्ट

दिल्ली में बीजेपी की बैठक (सांकेतिक फ़ोटो-फ़ाइल)

मंगलवार को दिल्ली में भाजपा कोर कमेटी की बैठक है, इस महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेने के लिए योगी आदित्यनाथ, केशव मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह दिल्ली पहुँचें हैं. UP Election 2022 BJP Candidate Second List

UP Election 2022 News:भाजपा ने पहले औऱ दूसरे चरण की चुनाव वाली विधानसभा सीटों पर 107 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है.इस लिस्ट में सीएम योगी औऱ डिप्टी सीएम केशव मौर्य के टिकट की भी घोषणा कर दी गई थी.मंगलवार को दिल्ली में बीजेपी कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है. UP Chunav 2022 News BJP Candidate Second List

इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए यूपी से योगी आदित्यनाथ, केशव मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह दिल्ली पहुँचें हैं.साथ ही गृहमंत्री अमित शाह, चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह भी मौजूद रहेंगें.इस बैठक में तीसरे,चौथे औऱ पांचवें चरण के प्रत्याशियों के लिए मंथन होगा. UP BJP Candidate List 2022

अवध, कानपुर औऱ बुंदेलखंड क्षेत्र की सीटें..

इन चरणों में अवध, कानपुर औऱ बुंदेलखंड क्षेत्र की विधानसभा सीटों पर चुनाव है.भाजपा के अवध और कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रत्याशियों के चयन के लिए रविवार को पहले चरण का मंथन हुआ था.प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह की अध्यक्षता और महामंत्री संगठन सुनील बंसल की मौजूदगी में पहले अवध क्षेत्र की बैठक हुई थी.UP Election 2022 News

Read More: Suvendu Adhikari CM Oath: ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री, जानिए क्यों अब तक नहीं की शादी

अवध क्षेत्र की 82 में से 67 सीटों पर अभी भाजपा के विधायक हैं.इनमें से नानपारा बहराइच से विधायक माधुरी वर्मा, लखीमपुर खीरी से भाजपा विधायक बाला प्रसाद अवस्थी सपा में शामिल हो गए हैं.अवध क्षेत्र में सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित की आयु 75 वर्ष से अधिक हो गई है.उम्र का हवाला दे पार्टी इन दोनों वरिष्ठ नेताओं का नेताओं का टिकट काटकर उनकी जगह नए चेहरों को मौका दे सकती है.UP Chunav 2022 Bjp candidate second list

दूसरे चरण में हुई कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की बैठक में 52 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा हुई.बांदा के तिंदवारी से विधायक ब्रजेश प्रजापति, कानपुर देहात के बिल्लौर से विधायक भगवती प्रसाद सागर और औरेया के बिधूना से विधायक विनय शाक्य के सपा में शामिल होने से तीन सीटें खाली हुई हैं.सूत्रों का कहना है कि इस क्षेत्र में पार्टी अधिकांश सीटों पर पुराने चेहरों पर भरोसा करेगी.

कब तक जारी होगी दूसरी लिस्ट..

मंगलवार को दिल्ली में बीजेपी कोर कमेटी की बैठक के दूसरी लिस्ट के लिए प्रत्याशियों का नाम लगभग फ़ाइनल हो जाएगा.कुछ सीटों पर सहयोगी दलों के प्रत्याशी उतरेंगें.दूसरी सूची भी 125 से 150 उम्मीदवारों के बीच की हो सकती है.जहाँ तक दूसरी सूची के जारी होने का सवाल है तो बुधवार (19 जनवरी) या फ़िर 20 जनवरी गुरुवार तक पार्टी सूची जारी कर देगी.

18 Jan 2022 By Shubham Mishra

Tags:

Latest News

Fatehpur Murder Mystery: प्रेमिका ने बुलाया ! पति ने उतारा मौत के घाट, फिर हाथ-पैर काटकर जंगल में जला दिया, यूट्यूब पर देखी थी फिल्म Fatehpur Murder Mystery: प्रेमिका ने बुलाया ! पति ने उतारा मौत के घाट, फिर हाथ-पैर काटकर जंगल में जला दिया, यूट्यूब पर देखी थी फिल्म
फतेहपुर के बकेवर क्षेत्र से लापता हुए विजय निषाद हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. प्रेम संबंधों में...
Fatehpur News: 35 लाख रुपये से बनेगा नया पंप हाउस, 30 हजार लोगों को मिलेगा शुद्ध पेयजल, खत्म होगी तीन वार्डों की समस्या
Fatehpur News: फतेहपुर में धर्मांतरण का खेल ! चाट का ठेला लगाने वाले पिता-पुत्र हिरासत में, 9 साल से चल रही थी चंगाई सभाएं, बजरंग दल का हंगामा
UP CMO Transfer: यूपी में बड़े पैमाने पर सीएमओ के तबादले, फतेहपुर में इन्हें मिली कमान
Fatehpur News: फतेहपुर में प्रधानाध्यापिका से 10000000 की ठगी ! पद दिलाने के नाम पर दिया झांसा, दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा ‘गोमाता राष्ट्रमाता बनाओ’ का स्वर, शबनम बानो और फिदा हुसैन ने भी उठाई आवाज़
Fatehpur News: फतेहपुर में धू-धू कर जले 12 ट्रक, हाईवे किनारे मची अफरा-तफरी, करोड़ों का नुकसान

Follow Us