Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Chunav 2022:क्या भाजपा ने मौजूदा 44 विधायकों के टिकट काट दिए हैं.लिस्ट में विक्रम सिंह का भी नाम!

UP Chunav 2022:क्या भाजपा ने मौजूदा 44 विधायकों के टिकट काट दिए हैं.लिस्ट में विक्रम सिंह का भी नाम!
UP Chunav 2022:

यूपी विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है.पहले चरण का चुनाव 10 फ़रवरी को होना है.सभी राजनीतिक दल प्रत्याशी चयन में जुटे हुए हैं.इस बीच भाजपा से जुड़ी एक लिस्ट सोशल मीडिया में वायरल हो रही है.जिसमें बीजेपी के 44 मौजूदा विधायकों के टिकट कटने की बात कही गई है.क्या है इस वायरल लिस्ट की सच्चाई जानें. BJP Candidate 2022 Viral List

UP Chunav 2022:विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही राजनीतिक हलचल औऱ तेज़ हो गई है.पहले चरण की वोटिंग के लिए अब मात्र एक महीने का समय शेष रह गया है.ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपने अपने प्रत्याशियों के चयन में जुटे हुए हैं.सबसे ज्यादा टिकट के दावेदार भाजपा औऱ सपा में हैं. बीजेपी के कई मौजूदा विधायकों को टिकट कटने का डर सता रहा है.इस बीच सोशल मीडिया में वायरल हो रही एक पोस्ट ने औऱ सनसनी फैला दी है. UP BJP MLA Fake List Viral

क्या है वायरल पोस्ट में..

बीजेपी के वर्तमान 44 विधायक के टिकट कटे, बीजेपी ने जारी की रिपोर्ट इस शीर्षक से यह पोस्ट वायरल है, इसमें दावा किया गया है कि बीजेपी के मौजूदा 44 विधायकों के टिकट कट गए हैं. क्योंकि भाजपा शीर्ष नेतृत्व इनके काम काज की रिपोर्ट से बेहद खफ़ा था.

इस पोस्ट में यह भी कहा गया है कि यह पहली लिस्ट आई है, ऐसी चार लिस्ट और आएंगीं जिनमें टिकट कटने वाले विधायकों का नाम होगा.UP Chunav 2022 BJP Candidate List

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

इस पोस्ट में उन 44 विधायकों के नाम भी दिये गए हैं.और दावा किया गया है कि इनके टिकट कट गए हैं. इसमें अलीगढ़, मेरठ, कासगंज, एटा सहित कई जिलों की विधानसभा के विधायकों का नाम है.इस लिस्ट में विक्रम सिंह फतेहपुर भी लिखा हुआ है.

पूरी तरह से फ़र्जी है लिस्ट..

सोशल मीडिया में वायरल हो रही बीजेपी के 44 विधायकों के टिकट कटने की ख़बर पूरी तरह से फ़र्जी है.अभी ऐसी कोई लिस्ट भाजपा की तरफ़ से जारी नहीं की गई है और न ही अभी तक भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा हुई है. 44 BJP MLA Tickets Cut Fake List 2022

युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए यूपी भाजपा संगठन के एक उच्च पधाधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया में फ़र्जी लिस्ट वायरल हो रही है.अभी तक टिकट को लेकर संगठन में मंथन चल रहा है.किसी का भी नाम अभी फाइनल नहीं है.हालांकि उन्होंने यह कहा कि कुछ विधायकों के टिकट काटे जा सकते हैं औऱ कुछ का क्षेत्र भी बदला जा सकता है.लेकिन यह प्रक्रिया संगठन की है. UP Election 2022 latest news

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us