Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Tokyo Olympic 2020: भारत ने 41 साल बाद जीता हॉकी में पदक पूरे देश में जश्न का माहौल

Tokyo Olympic 2020: भारत ने 41 साल बाद जीता हॉकी में पदक पूरे देश में जश्न का माहौल
Indian hockey team

भारत की हॉकी पुरूष टीम ने गुरुवार को जर्मनी को हराकर भारत के लिए कांस्य पदक जीत लिया है.भारत के लिए यह ऐतहासिक उपलब्धि है, 41 साल बाद भारत ने ओलंपिक में पदक जीता है. Hockey Team won the match Bronze medal india Tokyo olympic 2020

India Hockey: भारत ने इतिहास रच दिया है। टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में जर्मनी को हराकर भारत ने इतिहास रच दिया है।41 साल बाद भारत को ओलपिंक में पदक मिला है। आख़री बार 1980 में भारतीय पुरुष टीम ने हॉकी में पदक जीता था।Tokyo olympics 2020

इस बार पुरुष औऱ महिला दोनों टीमों ने टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल मुकाबले तक पहुचीं थीं। लेकिन दोनों ही टीमें सेमीफाइनल में हार गईं। कांस्य पदक के लिए पुरूष टीम का मुकाबला गुरुवार को जर्मनी से था।जिसे भारतीय टीम ने जीतकर भारत की झोली में और पदक डाल दिया। अब कांस्य के लिए ही हॉकी महिला टीम का मुकाबला होगा।

एक समय भारतीय टीम मुकाबले में 1-3 से पिछड़ रही थी, लेकिन दूसरे क्वार्टर में भारत ने मुकाबले को 3-3 की बराबरी पर  ला दिया।और तीसरे क्वार्टर में भारत ने इस बढ़त को 5-3 करके बहुत हद तक कांस्य सुनिश्चित कर दिया।यहां से जर्मनी ने एक गोल के अंतर को कम जरूर किया, लेकिन वह 5-4 की बढ़त से आगे नहीं जा सकी।जर्मनी को मैच के आखिरी मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन इसे गोलची श्रीजैश ने निस्तेज कर दिया और इसी के साथ पूरा भारत झूम उठा।और भारत का कांस्य पक्का हो गया।

 

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
फतेहपुर जिले की बिंदकी तहसील क्षेत्र के सौंरा गांव में तालाब की जमीन पर कथित अवैध कब्जे और निर्माण का...
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज

Follow Us