Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

आज का राशिफ़ल:इन राशियों के लोग आज रहें सावधान..जानें अपना अपना राशिफ़ल..!

आज का राशिफ़ल:इन राशियों के लोग आज रहें सावधान..जानें अपना अपना राशिफ़ल..!
29 August 2020 rashifal

आज दिनांक 29 अगस्त दिन शनिवार का दैनिक राशिफ़ल जानें युगान्तर प्रवाह पर..

मेष राशि:- कार्यक्षेत्र में आपकी प्रभावशीलता बढ़ेगी। माता से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। अपने लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ेंगे। नयी सोच के साथ काम करना बेहतर होगा। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों से लाभ प्राप्त होगा।

वृष राशि:- जीवन में कुछ खालीपन सा महसूस होगा। व्यापार में आशानुरूप लाभ प्राप्त नहीं होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में कमी आयेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। लोग आपके काम और योगदान को क्रेडिट नहीं देंगे।

मिथुन राशि:- नये काम को शुरू कर सकते हैं। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये काफी मेहनत करेंगे। करियर में उन्नति के उत्तम अवसर मिलेंगे। परिवार के साथ घूमने की योजना बनायेंगे।

कर्क राशि:- उचित दिशा में कार्य करेंगे तो सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। भोग-विलास की वस्तुओं में धन खर्च करेंगे। उच्चाधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। विरोधियों पर आप हावी रहेंगे।
 
सिंह राशि:- महिलाओं को खुशखबरी मिल सकती है। करियर के लिये दिन मील का पत्थर साबित होगा। ऑफिस में आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। घर में सुख-शान्ति का माहौल रहेगा। अधूरे काम आज बन सकते हैं। जीवनसाथी से सहयोग और सुख प्राप्त होगा।

कन्या राशि:- दूसरों की बातों को ज्यादा महत्व न दें। अपने मन की आवाज को सुनें। ऑफिस में कुछ सहकर्मी आपको नीचा दिखा सकते हैं। अपनी आवश्यकताओं पर ध्यान दें। शरीर में ताजगी में कमी आयेगी।

Read More: आज का राशिफल 16 अगस्त 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन, किसे मिलेगा धन और करियर में लाभ

तुला राशि:- अवसरों का भरपूर लाभ उठायेंगे। आपके आत्मविश्वास का प्रभाव विभिन्न क्षेत्रों में दिखाई पड़ेगा। जॉब में स्थानान्तरण के योग बन रहे हैं। आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। लोग आपका काफी ध्यान रखेंगे।

Read More: आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा

वृश्चिक राशि:- नौकरीपेशा जातकों को कुछ कठिनायी महसूस होगी। अपनी बुरी आदतों पर नियन्त्रण रखें। रिश्तों में दुविधा की स्थिति रहेगी। काम में विलम्ब होगा। प्रेमी जन के साथ रोमांटिक मूड में रहेंगे।

धनु राशि:- परिवार का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। अविवाहितों के विवाह की स्थिति बन सकती है। धर्म-कर्म में काफी रुचि लेंगे। मित्रों के साथ अच्छी और गम्भीर बातें करेंगे। आपका मूड बहुत अच्छा रहेगा।

मकर राशि:- पुराने मित्रों से सम्बन्ध खराब हो सकते हैं। जल्दबाजी न करें वरना नुकसान होगा। परिवार के ऊपर अधिक धन खर्च करना होगा। अपने विचारों को लेकर सशंकित रहेंगे। आपमें ऊर्जा की कमी रहेगी।

कुम्भ राशि:- अपनी जिम्मेदारियों के प्रति एकाग्रचित्त रहेंगे। पुराने किसी रोग से मुक्ति मिलेगी। अपने रचनात्मक विचारों को आकार देने का प्रयास करेंगे। अपने कौशल और कला का बखूबी प्रयोग कर पायेंगे। किसी की भी बातों को दिल पर न लें।

मीन राशि:- अपने व्यवसाय पर गम्भीरता से विचार करें। नौकरी बदलने का अवसर मिल सकता है। आपके विचारों में नयापन आयेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी महत्वपूर्ण काम को करते समय मन को शान्त रखें।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us