Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Third Wave Corona:भारत में कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक सात दिनों में मामले सवा लाख के ऊपर

Third Wave Corona:भारत में कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक सात दिनों में मामले सवा लाख के ऊपर
कोरोना की तीसरी लहर : सांकेतिक फ़ोटो

क्या भारत में कोरोना की तीसरी लहर आ गई है.?आंकड़े तो यही इशारा कर रहे हैं.पिछले सात दिनों के अंदर देश में कोरोना के नए मामले 1 लाख 30 हजार से ज्यादा आए हैं. पढ़ें ये रिपोर्ट.. corona cases in india latest corona news in hindi

Corona Latest News:भारत में कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक हो चुकी है. आंकड़े इसकी गवाही देते हैं. पिछेल सात दिनों के भीतर देश में 1 लाख 30 हज़ार से ज़्यादा नए मामले सामने आए हैं. पिछले 24 घण्टे में 33 हज़ार नए मामले आए हैं. Covid Cases In India

पिछले 24 घंटे में ही देश में 33703 मामले दर्ज किए गए.इसमें अभी दो राज्यों के आंकड़े शामिल नहीं है.यह शनिवार के 27 हजार 747 केस की तुलना में 21% अधिक है.रविवार को दर्ज किए गए कुल मामले पिछले रविवार (6542 केस) की तुलना में पांच गुना अधिक हैं.यह दर्शाता है कि कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन केस की संख्या तेजी से बढ़ रही है. corona virus Latest News

संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा उछाल महाराष्ट्र में दर्ज किया गया है.यहां एक सप्ताह के दौरान 41,980 मामले दर्ज किए गए.यह पिछले सप्ताह में पूरे देश से दर्ज की गई गिनती के करीब था.महाराष्ट्र में इस सप्ताह की संख्या पिछले सप्ताह (8,292) की तुलना में पांच गुना अधिक थी.बिहार ने प्रतिशत के हिसाब से सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की.यहां कोरोना केस 20-26 दिसंबर के सप्ताह में 85 से बढ़कर 1,073 हो गए.यह करीब 12 गुना अधिक बढ़ोतरी थी.पश्चिम बंगाल में आंकड़े डराने वाले हैं.Corona Cases in India

बंगाल ने मामलों की दूसरी सबसे बड़ी साप्ताहिक संख्या 18,524 दर्ज की. यहां पिछले सप्ताह के 3,550 के पांच गुना से अधिक थी.दिल्ली ने सप्ताह में 10,769 ताजा मामलों के साथ नौ गुना वृद्धि दर्ज की, जो पिछले सात दिनों में 1,155 थी.

लॉकडाउन की संभावना..

राज्य सरकारों ने कोरोना के मामलों को देखते हुए पाबंदियां बढ़ानी शुरू कर दी हैं. बंगाल में आंशिक लॉकडाउन लग गया है. यहाँ स्कूल, कॉलेज, शॉपिंग मॉल आदि बन्द करा दिये गए हैं. उत्तर प्रदेश में भी धीरे धीरे पाबंदियां बढ़ रहीं हैं. लेकिन यूपी में हो रहे विधानसभा चुनाव के चलते राजनीतिक दलों की रैलियों में जमकर भीड़ हो रही है. जो चिंता का कारण है. Total Covid Cases In India

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us