Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Jasprit Bumrah News : भारतीय टीम को बहुत बड़ा झटका टी ट्वेंटी विश्वकप से बाहर हुआ सबसे घातक गेंदबाज

Jasprit Bumrah News : भारतीय टीम को बहुत बड़ा झटका टी ट्वेंटी विश्वकप से बाहर हुआ सबसे घातक गेंदबाज
Jasprit Bumrah News

टी ट्वेंटी विश्वकप से पहले भारतीय टीम को अब तक का सबसे बड़ा झटका लग गया है. टीम इंडिया का सबसे घातक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ( jasprit Bumrah News ) एक बार फिर चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गया है.

Jasprit Bumrah News : भारतीय क्रिकेट फैंस एशिया कप में मिली हार को धीरे धीरे भूल रहे थे. क्योंकि टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन मैचों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-1 से जीत हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली थी.इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के साथ जारी सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय टीम जीतकर 1-0 की बढ़त बना चुकी है. लेक़िन गुरुवार को आई एक बुरी ख़बर ने टीम इंडिया के साथ साथ लाखों करोड़ों भारतीय क्रिकेट फैंस को भी चिंता में डाल दिया है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टीम के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ में चोट के कारण विश्व कप से बाहर हो गए हैं. बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में वापसी की थी लेकिन चोटिल होने के कारण वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे. ऐसे में आईसीसी के इस बड़े टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम के लिए एक बड़ी टेंशन हो गई है.

रवींद्र जडेजा, दीपक हुड्डा भी हो चुके हैं बाहर..

टीम इंडिया के धाकड़ ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा एशिया कप के दौरान ही चोटिल हो गए थे, जिसके चलते उन्हें वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम में शामिल नहीं किया गया था. बुमराह भी एशिया कप में चोट के चलते बाहर ही थे. ऑस्ट्रेलिया सीरीज से उन्होंने वापसी की थी. लेकिन अब फिर से उन्हें बैक इंजरी हुई है. बताया जा रहा है कि डॉक्टरों ने कहा कि इसे ठीक होने में 5-6 हफ्ते लग जाएंगें. दीपक हुड्डा भी चोट के चलते दक्षिण अफ्रीका सीरीज से बाहर हो गए हैं, ऐसी आशंका है कि वह विश्वकप के लिए भी फिट नहीं होंगें

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Follow Us