Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

सुशांत राजपूत केस-अस्पताल पहुँची सुशांत की महिला दोस्त रिया चक्रवर्ती..पुलिस करेगी पूछताछ..!

सुशांत राजपूत केस-अस्पताल पहुँची सुशांत की महिला दोस्त रिया चक्रवर्ती..पुलिस करेगी पूछताछ..!
अस्पताल पहुँची रिया।फ़ोटो-सोशल मीडिया में वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट।

सुशांत राजपूत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती मुम्बई के उस अस्पताल पहुँची हैं।जहाँ सुशांत का शव पोस्टमार्टम के लिए लाया गया था..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर..

डेस्क:बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत(34) ने रविवार को मुंबई के बाँद्रा में स्थित अपने मकान में फाँसी लगा आत्म हत्या कर ली थी।आत्महत्या की वजह अब तक सामने नहीं आई है!लेक़िन राजपूत की मौत के बाद कई तरह की अटकलें लगाई जा रहीं हैं!उनकी पर्सनल लाइफ को भी लोग इस आत्महत्या की वजह मान रहें हैं!

ये भी पढ़े-बॉलीवुड से एक और दुःखद ख़बर..अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का फांसी पर लटकता मिला शव..!

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में बताया गया कि सुशांत की मौत फांसी के फंदे के कारण हुई है। सुशांत का पोस्टमार्टम जुहू के कूपर अस्पताल में किया गया।अंतिम संस्कार से पहले सुशांत सिंह राजपूत कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती अस्पताल पहुंच गई हैं!

जुहू के कूपर अस्पताल से रिया की कई सारी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह सफेद सूट सलवार में दिख रही हैं। उनके चेहरे पर उदासी से साफ पता चल रहा है कि वह सुशांत की मौत से बेहद दुखी हैं।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:मुम्बई से परिवार सहित लौटे व्यक्ति की बीमारी से मौत..पत्नी व बच्चे कोरोना पाज़िटिव निकले.!

कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस आत्महत्या मामले में पुलिस उनके दोस्तों से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। पुलिस इस मामले में सुशांत के दोस्त महेश शेट्टी और र‍िया चक्रवर्ती का बयान दर्ज करेगी।

मौत से एक दिन पहले की गई कॉल..

पुलिस सुशांत की महिला मित्र रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर सकती है।खबरों की मानें तो सुशांत ने मौत से एक दिन पहले रिया को कॉल किया था लेकिन उन्होंने फ़ोन नहीं उठाया था।पुलिस रिया से इस मामले में उनका बयान दर्ज करेगी।

Tags:

Related Posts

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Follow Us