Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Sudhir Chaudhary Resign:पत्रकार सुधीर चौधरी ZEE Media समूह से हुए अलग जानें इसके पीछे की वज़ह

Sudhir Chaudhary Resign:पत्रकार सुधीर चौधरी ZEE Media समूह से हुए अलग जानें इसके पीछे की वज़ह
Sudhir Chaudhary Resign

टीवी न्यूज चैनल के देश के चर्चित एंकर व पत्रकार सुधीर चौधरी ने लगातार दस सालों तक जी मीडिया समूह से जुड़े रहने के बाद कम्पनी से इस्तीफा दे दिया है.पढ़ें उनके इस्तीफ़े के पीछे की वज़ह. Sudhir Chaudhary Tv Journalist resigned zee media company

Sudhir Chaudhary Latest News: टीवी पत्रकारिता जगत के जाने माने एंकर व देश के चर्चित पत्रकार सुधीर चौधरी जी मीडिया समूह से अलग हो गए हैं. लगातार दस सालों तक जी से जुड़े रहे सुधीर वर्तमान में जी मीडिया समूह के क्लस्टर 1 में सीईओ के पद पर तैनात थे.ज़ी न्यूज़ पर प्राइम टाइम में प्रसारित होने वाले शो डीएनए (DNA) को भी वह होस्ट करते थे. यह शो पूरे देश में काफी चर्चित है.

बता दें कि सुधीर चौधरी का जी न्यूज में यह दूसरा कार्यकाल था. वह शुरुआत में जी न्यूज में शामिल हुए थे, लेकिन फिर 2003 में वह सहारा समय से जुड़ गए थे. इसके बाद वह कुछ समय के लिए इंडिया टीवी से भी जुड़े थे.हालाँकि 2012 में वह फिर से लौटकर जी न्यूज में शामिल हो गए.औऱ तब से लगातार जी (Zee News Sudhir Chaudhary) से ही जुड़े रहे.

सुधीर चौधरी के इस्तीफे (Sudhir Chaudhary Resign) के बाद अब जी मीडिया समूह के मालिक सुभाष चंद्रा का भी एक पत्र सामने आया है.जिसमें उन्होंने कहा, “मैं सुधीर को दो दिनों से मनाने की कोशिश कर रहा हूँ.लेकिन वह अपनी फैन फॉलोइंग का इस्तेमाल कर अपना खुद का एक वेंचर शुरू करना चाहते हैं.मैं उनकी उन्नति के रास्ते में नहीं आना चाहता था, इसलिए मैंने इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं.” इसके साथ ही उन्होंने 8 जुलाई को कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में सुधीर चौधरी के लिए फेयरवेल डिनर का आयोजन करने के लिए भी कहा है. Sudhir Chaudhary Ka Zee News Se Istifa

खुद का चैनल लांच करने की तैयारी में सुधीर...

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

कयास लगाए जा रहें हैं सुधीर चौधरी स्वयं का अपना एक टीवी न्यूज चैनल लांच करने की तैयारी में जुटे हुए हैं. इसी के चलते उन्होंने जी मीडिया समूह से इस्तीफा दिया है. हालांकि सुधीर ने अपने प्रशंसकों से सिर्फ इतना कहा है कि शीघ्र ही मुलाकात होगी.

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us