Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Sara Ali Khan In Amarnath Yatra : बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली ख़ान ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाकर किए बाबा बर्फानी के दर्शन

Sara Ali Khan In Amarnath Yatra : बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली ख़ान ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाकर किए बाबा बर्फानी के दर्शन
एक्ट्रेस सारा अली खान ने किये बाबा बर्फ़ानी के दर्शन

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अक्सर मंदिरों व अन्य धार्मिक स्थलों पर दर्शन के लिए देखी जाती हैं.इस बार सारा पवित्र सावन मास में अमरनाथ यात्रा पर निकल पड़ीं और अन्य भक्तों की तरह हर-हर महादेव के जयकारे लगाकर बाबा बर्फानी के दर्शन किये.


हाईलाइट्स

  • सारा अली खान बॉलीवुड अभिनेत्री अमरनाथ यात्रा कर बाबा बर्फानी के किये दर्शन
  • सारा अक्सर मंदिरों में दर्शन के लिए जाती रहती हैं,केदारनाथ और महाकाल में भी देखा गया था
  • सारा ने शेयर किया अमरनाथ यात्रा का वीडियो, लगाए हर हर महादेव के जयकारे

Actress Sara Ali Khan visited Amarnath : अभिनेत्री सारा अली खान को अक्सर प्रसिद्ध शिव मंदिरों में दर्शन करते हुए देखा जाता रहा है.पहले भी सारा को केदारनाथ,उज्जैन महाकालेश्वर के दर्शन करने जाते हुए देखा गया है.वह खुद इंस्टाग्राम पर अपने वीडियोज़ पोस्ट करती हैं.इस बार सारा अमरनाथ यात्रा पर निकल पड़ी हैं.हाथ में पहाड़ों की चढाई के लिए डंडा लेकर,अन्य भक्तों के साथ हर हर महादेव के जयकारे लगाकर बाबा बर्फानी के दर्शन किए.उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अमरनाथ यात्रा का खूबसूरत वीडियो भी शेयर किया है.

एक्ट्रेस सारा अली खान करने पहुंची बाबा बर्फानी के दर्शन

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान शिवभक्त हैं, इसमें कोई संशय नहीं है.पहले भी उन्हें केदारनाथ, महाकाल के मंदिरों में दर्शन करने देखा जाता रहा है.सारा का चुलबुलापन और सबके साथ घुल मिलजाना उनके स्वभाव को अच्छा दर्शाता है.फिल्मों में सारा कामयाब तो है ही, लेकिन जब भी मौका मिलता है वे भोलेनाथ के दर्शन के लिए निकल पड़ती है.अबकी बार सारा जम्मूकश्मीर पहुँचकर बाबा बर्फ़ानी के दर्शन करने पहुंची हैं.

हर-हर महादेव के जयकारों के साथ पहुंची सारा अमरनाथ

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान अमरनाथ यात्रा के लिए निकल पड़ी हैं. ग्रीन ट्रैकसूट और क्रीम कलर की शॉल ओढ़ कर ,हाथों में लाठी लेकर बाबा के दर्शन करने पहुंची. जहां उन्होंने दर्शन से पहले घण्टी बजाई फिर दर्शन किए.अन्य भक्तों की तरह हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए दिखाई दी.सारा ने अमरनाथ यात्रा का एक वीडियो शेयर किया है,जिसमें अमरनाथ गुफा और मौजूद श्रद्धालुओं को भी दिखाया गया फिर सुरक्षा के बीच सीढ़ियों से नीचे उतरती हुईं दिखाई दीं.

सोनमर्ग पहुंचकर भी तस्वीर की शेयर

अमरनाथ यात्रा से पहले सारा ने सोनमर्ग पहुंचकर तस्वीर शेयर की ,वहीं बच्चों संग तस्वीरे खिंचवाईं तो चाय की चुस्कियां भी लीं. एक झील किनारे भी उनकी तस्वीर काफी आकर्षित दिखाई दे रही है.सारा अक्सर सोशल मीडिया पर नई जगहों पर जाकर तस्वीरे शेयर करती रहती हैं.उनके वीडियो शेयर करने के बाद यूजर्स के कई तरह के रियेक्शन आने लगे हैं.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Follow Us