Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

सनोज राज बने KBC के ग्यारहवें सीज़न के पहले करोड़पति..संघर्षों भरा रहा है जीवन का सफ़र.!

सनोज राज बने KBC के ग्यारहवें सीज़न के पहले करोड़पति..संघर्षों भरा रहा है जीवन का सफ़र.!

टीवी चैनल सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला अत्यधिक लोकप्रिय रियलिटी शो कौन बनेगा का करोड़पति का ग्यारहवां सीजन चल रहा है..शो के इस सीजन में पहले करोड़पति सनोज राज बने हैं..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

डेस्क:सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति का ग्यारहवां सीजन इस समय चल रहा है।इस सीजन में शुक्रवार को प्रसारित हुए एपिसोड में बिहार के रहने वाले सनोज राज ने इतिहास रचते हुए एक करोड़ रुपये जीत लिए हैं। इसी के साथ सनोज इस सीजन के पहले करोड़पति बन गए हैं।हालांकि वह 7 करोड़ के लिए पूछे जाने वाले 15 वे सवाल का उत्तर नहीं दे सके और शो क्युइट करने का फैसला किया।

केबीसी 11  तक का सफर सनोज के लिए काफी संघर्षों भरा रहा है।एक मीडिया वेबसाइट से बातचीत करते हुए सनोज ने अपनी जिंदगी के बारे में बताया। सनोज जहानाबाद के हुलासगंज प्रखंड के ढोंगरा गांव के निवासी हैं। उनके पिता एक किसान हैं लेकिन पिता ने उन्हें पढ़ाने के लिए काफी मेहनत की। गांव में सरकारी स्कूल के हालात अच्छे नहीं थे तो प्राइवेट स्कूल में पढ़ाया। सनोज ने बीई की पढ़ाई की है। इस दौरान उनका कैंपस प्लेसमेंट हुआ। सनोज का सपना आईएएस बनने का है जिसकी वो तैयारी भी कर रहे हैं। एक करोड़ रुपये जीतने वाले सनोज का कहना है कि उन्होंने कभी महानगर नहीं देखा था।

ये भी पढ़े-यूपी:टीवी सीरियल ने दिखाया कुछ ऐसा कि देखकर तीसरी क्लास में पढ़ने वाली बच्ची ने ख़ुद को आग लगा ली..हालत गम्भीर!

शो के एंकर अमिताभ बच्चन के सामने बैठकर सनोज ने अपने अनुभव के बारे में बताया कि उन्हें देखकर तो यकीन ही नहीं आया। अमिताभ के सामने सनोज पहले काफी नर्वस थे। उन्होंने बताया कि 'अमिताभ ने ही मुझे सहज कर दिया। मुझे लगने लगा कि कोई सालों पहले खोया दोस्त है।'

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

अमिताभ ने सनोज से पूछा कि 'क्या उनकी निजी जिंदगी में कोई है?' जिस पर सनोज मुस्कुराने लगते हैं और कहते हैं कि 'नहीं अभी कोई नहीं है।' शो में सनोज ने अमिताभ के लिए खुद की लिखी एक कविता भी सुनाई।

आपको बता दे कि सनोज बचपन से केबीसी देखते आ रहे हैं। जब सनोज ने पहली बार केबीसी के लिए अप्लाई किया तो उनकी आयु महज 17 साल थी जबकि शो में पहुंचने के लिए न्यूनतम आयु 18 साल होनी चाहिए। केबीसी में पहुंचने के लिए सनोज ने 8 साल तक लगातार कोशिश की तब जाकर इस सीजन में उन्हें मौका मिला।

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us