Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

राम कथा के दौरान आए तूफ़ान से पंडाल गिरा..16 से ज्यादा की मौत आधा सैकड़ा से अधिक लोग घायल..हादसे से चंद सेकंड पहले का सामने आया भयावह वीडियो.!

राम कथा के दौरान आए तूफ़ान से पंडाल गिरा..16 से ज्यादा की मौत आधा सैकड़ा से अधिक लोग घायल..हादसे से चंद सेकंड पहले का सामने आया भयावह वीडियो.!
आंधी तूफान में गिरा पंडाल

राजस्थान के बाड़मेर में रविवार को राम कथा के दौरान आए आंधी तूफ़ान व बारिस से पंडाल गिर गया जिसके चलते 16 से अधिक लोगों ने अपनी जान गवां दी और आधा सैकड़ा से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए...पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

बाड़मेर: राजस्थान के बाड़मेर जिले में रविवार के दिन आए आंधी तूफ़ान व तेज़ बारिस का कहर एक राम कथा के पंडाल में टूट पड़ा।तूफ़ान की वजह से पंडाल गिरने के बाद मची भगदड़ में 16 से ज्यादा लोगों की मरने की सूचना हैं वहीं आधा सैकड़ा से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जहाँ कई की हालत गम्भीर बनी हुई है।

यह भी पढ़े:फरीदाबाद के एक स्कूल में लगी भयंकर आग..कई बच्चे स्कूल की बिल्डिंग में फंसे.!

आपको बता दे कि बाड़मेर ज़िले के जसोल में एक कॉलेज के परिसर में रामकथा का आयोजन चल रहा था।यह आयोजन 21 जून से शुरू हुआ था और इसकी समाप्ति 30 जून को होनी थी लेक़िन कथा के तीसरे दिन रविवार को जब कथावाचक राम कथा कह रहे थे उस वक्त में पंडाल में सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।इसी बीच मौसम में आए अचानक परिवर्तन से बाड़मेर जिले में तेज आंधी तूफान के साथ जोरदार बारिश आ गई और देखते ही देखते पंडाल टूटकर गिर गया पंडाल टूटने से लोगों के बीच भगदड़ मच गई जिससे 14 लोगों ने अपनी जान गवा दी और आधा सैकड़ा से ज्यादा लोग घायल हो गया।इस दुःखद घटना पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गहरा दुःख जताते हुए मामले के जाँच के आदेश दिए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस घटना के बाद ट्वीट करते हुए दुःख जताते हुए कहा है कि ' राजस्थान की घटना दुर्भाग्‍यपूर्ण है।मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ है और मैं घायलों के जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की कामना करता हूं'

Read More: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

घटना से चंद मिनट पहले का सामने आया वीडियो...

Read More: Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

राजस्थान के बाड़मेर में रामकथा के दौरान तेज हवाओं और बारिश की वजह से पंडाल गिरने की घटना से चंद मिनट पहले का एक वीडियो सामने आया है।इस वीडियो में राम कथावाचक मुरलीधर महाराज यह कहते हुए दिख रहें हैं कि हवा तेज है और कथा को बीच में ही रोकना पड़ेगा।वे मंच से ही लोगों से जल्द से जल्द पंडाल खाली करने के लिए कहते हैं।इसके बाद वे खुद भी जल्दी ही मंच छोड़कर चले जाते हैं। उनके इतना कहने के चंद पलों में ही पंडाल गिरने लगता है लोगों के बीच भगदड़ मच जाती है।

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

Tags:

Latest News

Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

Follow Us