
लेबनान की राजधानी बेरूत में भयंकर विस्फोट..सड़कें लाशों से पटी..!
On
लेबनान देश की राजधानी बेरूत में भयंकर विस्फोट हुआ है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..
डेस्क:इजराइल देश की सीमा से जुड़े देश लेबनान की राजधानी बेरूत में भयंकर विस्फोट हुआ है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बेरूत की सड़कें लाशों से पटी पड़ी हैं।हजारों की सँख्या में लोग घायल हैं।हर तरफ़ चीखने, चिल्लाने और रोने का शोर है।
आर्थिक तौर पर भी बेरूत में भयंकर नुकसान हुआ है।राहत बचाव कार्य जारी है।लेकिन धमाके की सही वजह अब तक पता नहीं चल सकी है।
मीडिया रिपोट्स के मुताबिक़ धमाका शहर के तटीय इलाक़े में हुआ है। प्रशासन को आशंका है कि इसमें कई लोग हताहत हुए हैं।ऑनलाइन पोस्ट किए गए वीडियो में धमाके के दृश्य काफ़ी भयावह हैं। आग की लपटों के साथ धुएं के गुब्बार उठ रहे हैं।
Tags:
Related Posts
Latest News
04 Nov 2026 08:18:04
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
