Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Plateform Ticket Latest Price : भारतीय रेलवे ने कर दिया टिकट का रेट दोगुना लोगों को लगा तगड़ा झटका

Plateform Ticket Latest Price : भारतीय रेलवे ने कर दिया टिकट का रेट दोगुना लोगों को लगा तगड़ा झटका
Plateform Ticket Latest Price

भारतीय रेलवे ( indian railway news ) ने लोगों को महंगाई का झटका दे दिया है.प्लेटफॉर्म टिकट का रेट ( Plateform Tickets Price Hike ) दोगुना कर दिया है. बढ़े हुए नए रेट 1 अक्टूबर ( 1 October Plateform ticket rate ) से लागू हो जाएंगें.

Plateform Ticket Latest Price : त्योहार के सीजन में भारतीय रेलवे लोगों को महंगाई का झटका देने जा रहा है. 1 अक्टूबर से प्लेटफॉर्म टिकट के रेट दोगुना हो जाएंगे. अभी तक जो प्लेटफार्म टिकट ₹ 10 का मिलता था अब वह ₹ 20 का मिलेगा.  Plateform Tickets Price Hike Latest News In Hindi

बता दें कि यह प्लेटफार्म टिकट का रेट दोगुना करने का फैसला दक्षिण रेलवे ने किया है. दक्षिण रेलवे की तरफ से जारी बयान के मुताबिक त्योहार के समय भीड़भाड़ से बचने के लिए 1 अक्टूबर से 31 जनवरी 2023 तक प्लेटफॉर्म टिकट का किराया प्रति व्यक्ति 10 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये कर दिया गया है. Plateform Ticket Latest Price 

प्लेटफॉर्म टिकट के किराये में यह बढ़ोतरी चेन्नई मंडल के आठ प्रमुख स्टेशनों पर लागू होंगे. इन स्टेशनों में चेन्नई सेंट्रल, चेन्नई एगमोर, तांबरम, काटपाड़ी, चैंगलपट्टू, अरक्कोनम, तिरुवल्लूर और अवाडी शामिल हैं.

त्योहारों पर होती है भीड़..

Read More: Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

दक्षिण रेलवे ( South Railway Latest News In Hindi ) की तरफ़ से किराया बढ़ाने की वजह भी बताई गई है. रेलवे का मानना है कि त्योहार के समय वैसे भी यात्रियों की संख्या बढ़ी होती है. ऐसे में यात्रियों को लेने छोड़ने वाले भी बड़ी संख्या में प्लेटफार्म पर पहुचते हैं, जिसके चलते यात्रियों को असुविधा होती है. प्लेटफार्म टिकट इसी लिए दोगुना कीमत का किया गया है कि भीड़ कम हो.

दक्ष‍िण रेलवे की तरफ से दी गई जानकारी में यह भी बताया गया क‍ि नई कीमत 1 अक्टूबर 2022 से लागू होकर 31 जनवरी 2023 तक प्रभावी रहेंगी. यानी 31 जनवरी तक त्‍योहारी सीजन पूरा होने के बाद 1 फरवरी से प्लेटफॉर्म टिकट पुरानी दर 10 रुपये पर ही म‍िलेगा.

​​​​​

Tags:

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us