Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

चौकीदार हुई भाजपा!नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर एकाउंट का नाम बदल लिखा चौकीदार नरेंद्र मोदी!..फ़िर जो हुआ.?

चौकीदार हुई भाजपा!नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर एकाउंट का नाम बदल लिखा चौकीदार नरेंद्र मोदी!..फ़िर जो हुआ.?
नरेंद्र मोदी का ट्विटर एकाउंट

कांग्रेस द्वारा नरेंद्र मोदी को चौकीदार चोर है कहे जाने के बाद पीएम ने खुद को चौकीदार लिखना शुरू कर एक नया चुनावी मुद्दा जनता के सामने रख दिया है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

नई दिल्ली: पिछला लोकसभा चुनाव 2014 वाला याद तो होगा आपको कांग्रेसी नेता मणिशंकर अय्यर द्वारा नरेंद्र मोदी को चाय वाला कहने पर भाजपा ने पूरा चुनाव चाय पर ही केंद्रित कर दिया था और देश भर में 'चाय पर चर्चा' शुरू कर भाजपा ने चुनावी कैम्पेन किया था।ठीक वैसा ही कुछ इस बार के चुनावों में भी देखने को मिल रहा है अब जब चुनावो को ज्यादा वक्त नहीं रह गया है और देश मे चुनावी तारीखों को ऐलान भी हो गया है तो नरेंद्र मोदी ने इस बार मैं भी चौकीदार का नारा देकर नया चुनावी कैम्पेन शुरू कर दिया है।

पीएम मोदी ने शनिवार को #MainBhiChowkidar से प्री-पोल कैंपेन की शुरुआत की। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया।वीडियो में वह कह रहे हैं, 'आपका चौकीदार मजबूती से खड़ा है और देश की सेवा कर रहा है'।
सबसे खास बात ये रही कि उन्होंने अपने पर्सनल ट्वीटर एकाउंट का नाम बदलकर चौकीदार नरेंद्र मोदी कर लिया।उनके ऐसा करने के साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित सभी केंद्रीय मंत्री व भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी अपने नाम के आगे चौकीदार लगा लिया है।इसके साथ तमाम छोटे बड़े भाजपा नेता इस पीएम मोदी की इस मुहिम के साथ जुड़कर मैं भी चौकीदार कैम्पेन में शामिल हो अपने नाम के आगे चौकीदार लिख रहे हैं।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us