Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Major Vibhuti Shankar Dhoundiyal wife Nikita kaul Joins Indian Army: पुलवामा हमले में शहीद हुए मेजर विभूति नारायण ढौंडियाल की पत्नी बनी लेफ्टिनेंट।

Major Vibhuti Shankar Dhoundiyal wife Nikita kaul Joins Indian Army: पुलवामा हमले में शहीद हुए मेजर विभूति नारायण ढौंडियाल की पत्नी बनी लेफ्टिनेंट।
शहीद मेजर विभूति नारायण ढौंडियाल की पत्नी निकिता कौल इंडियन आर्मी ज्वाइन कारतीं हुईं

पुलवामा हमले में साल 2019 में कश्मीर में शहीद हुए मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल की पत्नी निकिता कौल ने इंडियन आर्मी ज्वॉइन करने के बाद अपने शदीद पति को श्रद्धांजलि दी। पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट (Major Vibhuti Shankar Dhoundiyal wife Nikita kaul Joins Indian Army As A Lieutenant)

Major Vibhuti Shankar Dhoundiyal wife Nikitakaul Joins Indian Army: कश्मीर के पुलवामा हमले में साल 2019 में शहीद हुए मेजर विभूति नारायण ढौंडियाल की पत्नी निकिता कौल ने शनिवार को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का पद ज्वॉइन कर लिया। आपको बतादें कि निकिता ने शार्ट सर्विस कमीशन(SSC) परीक्षा और सेवा चयन बोर्ड (SSB)का इंटरव्यू पास करने के बाद चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकाडमी में ट्रेनिंग ले रही थी।

साल 2019 में फरवरी 14 को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला हुआ था जिसमें 40 जवानों की शहादत हुई थी इसके बाद आतंकियों को मारने के लिए सेना द्वारा एक ऑपरेशन चलाया गया है जिसमें चार सैनिक शहीद हुए थे जिसमें मेजर विभूति शंकर भी शामिल थे। बताया जा रहा कि जब मेजर विभूति शंकर का शव घर पहुंचा था तो उनकी पत्नी ने कहा था कि आप मुझसे प्यार नहीं करते हो अपने देश से करते हो मुझे अपने पति पर गर्व है।

उस घटना के बाद से निकिता के मन मे देश के लिए कुछ कर गुजरने की अभिलाषा ने जन्म लिया तब से उन्होंने सेना में शामिल होने के लिए प्रण किया। लेफ्टिनेंट बनने के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि मैं अपने पति को श्रद्धांजलि देते हुए कहना चाहती हूँ कि किसी से सहानुभूति मत रखिए मजबूत बनिए। उन्होंने कहा मेरी इस जर्नी में मेरी सास मेरी मां ने मेरा भरपूर साथ दिया है। पिछले 11 महीने में मुझे बहुत कुछ सिखाया गया है मैं उन सभी का शुक्रिया करती हूँ। निकिता ने कहा कि आप के भरोसे ने मुझे इस मुकाम तक पहुंचाया है मेरा आप लोगों से आग्रह है कि अपना भरोसा आप खुद बनाए रखें आपको कोई मुकाम हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता ।(Major Vibhuti Shankar Dhoundiyal wife Nikita kaul Joins Indian Army As A Lieutenant)

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us