Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Moradabad Gangrape Victim Viral Video : यूपी में दरिंदो के हौसले बुलंद नाबालिग के साथ गैंगरेप फ़िर निर्वस्त्र कर सड़क पर छोड़ा वीडियो वायरल

Moradabad Gangrape Victim Viral Video : यूपी में दरिंदो के हौसले बुलंद नाबालिग के साथ गैंगरेप फ़िर निर्वस्त्र कर सड़क पर छोड़ा वीडियो वायरल
वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले ( Moradabad Gang rape News )से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है.यहाँ एक नाबालिग लड़की का सड़क पर चलते हुए न्यूड वीडियो वायरल हो गया है. बताया जा रहा है कि लड़की का पहले अपरहण हुआ, फिर गैंगरेप कर दरिंदों ने निर्वस्त्र कर सड़क पर छोड़ दिया.लड़की किसी तरह बचते बचाते अपने घर पहुँचीं. इसी दौरान सड़क किनारे लगे एक सीसीटीवी में लड़की कैद हो गई.जिसका वीडियो अब वायरल है.

Moradabad News : मुरादाबाद में दरिंदो ने क़ानून के रखवालों को खुली चुनौती दी है. हालांकि विडंबना यह है कि अपराधियों के खिलाफ एक्शन लेने की जगह थाना पुलिस पूरे मामले को दबाने में जुटी रही, कई दिनों मामले की एफआईआर ही दर्ज नहीं हुई. फिर पीड़ित पक्ष ने एसएसपी से अपनी व्यथा बताई , तब जाकर एसएसपी के आदेश पर मुकदमा लिखा गया.

वीडियो ट्वीट होने के बाद पुलिस महकमे में मचा हड़कंप...

बीते 20 सितंबर को ट्वीटर पर एक महिला द्वारा एक वीडियो ट्वीट किया गया. वीडियो देखने से पता चला कि वह सीसीटीवी कैमरे की फुटेज है.उसमें दिख रहा है कि एक लड़की निर्वस्त्र सड़क से जा रही है. Moradabad Gang rape news

कुछ बाइक वाले बगल से निकलते हैं. लेक़िन लड़की किसी तरह डरते सहमते रोड पर चल रही है. वीडियो के साथ लिखा गया है कि मुरादाबाद की यह घटना है , मेला देखने गई लड़की को कुछ लड़कों ने किडनैप किया उसके साथ जंगल मे ले जाकर गैंगरेप किया. फिर लड़की को पूरी तरह से निर्वस्त्र कर सड़क पर छोड़ लड़के फरार हो गए. लड़की किसी तरह बचते बचाते अपने घर पहुँचती है. Moradabad Gang rape victim viral video

ट्वीट के बाद मुरादाबाद पुलिस की तरफ से मामले में बताया गया कि दिनांक 07.09.2022 को थाना भोजपुर क्षेत्रांतर्गत एक लड़की के साथ दुष्कर्म की मिली सूचना पर थाना भोजपुर पर सुसंगत धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर, एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है,अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है.

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us