
व्यापार:मंदी की मार झेल रही भारतीय अर्थव्यवस्था को अभी और लगेगा जोर का झटका..!
On
आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहे भारत को अभी और जोरदार झटका लग सकता है...क्या है पूरी खबर जाने युगान्तर प्रवाह की इस रिपोर्ट में।
डेस्क:जीडीपी पिछले 6 सालों की तुलना में सबसे निचले स्तर पर है।भारत की चरमराई अर्थव्यवस्था के बीच एक और बुरी खबर सामने आई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्थिक विकास दर की रेटिंग करने वाली मूडीज एजेंसी के मुताबिक उपभोग मांग सुस्त रहने के कारण चालू वित्त वर्ष 2019-20 में भारत की आर्थिक विकास दर 4.9 फीसदी रह सकती है।इससे पहले मूडीज का यह अनुमान 5.8 फीसदी था।मूडीज के अनुसार, ''भारत की आर्थिक विकास दर 2020-21 में 6.3 फीसदी रह सकती है।'' रेटिंग एजेंसी ने इससे पहले 2020-21 में भारत की आर्थिक विकास दर 6.6 फीसदी रहने का अनुमान जारी किया था।

Tags:
Latest News
05 Nov 2026 07:35:08
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
