Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Mau Agnikund News : घर में अचानक लगी आग, जिंदा जल गया पूरा परिवार पाँच शवों को देख सिहर उठे गांव वाले

जला हुआ घर, शमशान में रखे शव

Mau Agnikund News उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें माँ औऱ उसके चार मासूम बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई है.

Mau Agnikund News : जब सोए थे नहीं पता था कि इस रात की अब सुबह नहीं हो गई, नींद खुली तब तक पूरा घर आग के आगोश में था. उठने तक का मौका नहीं मिला औऱ फिर चीख़ पुकार के बीच पाँच लोग जिंदा जल गए.

मामला है यूपी के मऊ ( Mau News ) ज़िले के कोपागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गाँव का है.गुड्डी राजभर अपने चार बच्चों के साथ अपने मायके में घर बनाकर रहती थी.पति रमाशंकर राजभर बाहर रहता है.बताया जा रहा है कि मंगलवार रात गुड्डी देवी अपने चारों बच्चों के साथ खाना ख़ाकर सो रही थी.देर रात पूरा घर अचानक जलने लगा.आग की लपटें देख पड़ोसी मौक़े पर पहुँचें फायर बिग्रेड को सूचना दी.आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक गुड्डी देवी औऱ उसके चारों बच्चे चांदनी, मंजेश, अभिषेक औऱ दिनेश की जलकर मौत हो चुकी थी.

घटना की सूचना पर देर रात ही डीएम, एसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचें,शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया.पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

गांव में पसरा मातम...

एक साथ पाँच शवों को देख गांव वाले सिहर उठे हैं, पूरे गाँव में मातम पसरा हुआ है. स्थानीय लोग सरकारी व्यवस्था को कोस रहे हैं. दरअसल जिस घर में गुड्डी देवी अपने पूरे परिवार के साथ जल गई वह कच्चा झोपड़ी नुमा मकान था. उसे अब तक आवास योजना का लाभ नहीं मिला था. कहा जा रहा है कि यदि मकान पक्का होता तो आग नहीं भड़क पाती औऱ आज ये पांचों जिंदा होते. बरहाल गुड्डी देवी के परिजन अपनी ग़रीबी का दंश लिए पाँच शवों को बोझ लेकर अंतिम संस्कार के लिए शमशान पहुँच गए हैं.

28 Dec 2022 By Shubham Mishra

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: जंगल में पुलिस से घिरा 1 लाख का इनामिया भाजपा नेता बबलू सिंगरौर, मुठभेड़ में दोनों पैरों में लगी गोली Fatehpur News: जंगल में पुलिस से घिरा 1 लाख का इनामिया भाजपा नेता बबलू सिंगरौर, मुठभेड़ में दोनों पैरों में लगी गोली
फतेहपुर में गैंगरेप मामले के मुख्य आरोपी और 1 लाख रुपये के इनामिया बबलू सिंगरौर को पुलिस ने देर रात...
Fatehpur News: खड़े डंपर से टकराई बारातियों से भरी बस, 24 घायल, स्कूल संचालक पर दर्ज हुआ मुकदमा
उत्तर प्रदेश में मौसम का बड़ा पलटवार: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, कई जिलों में खतरे की चेतावनी
IAS Transfer in UP: 38 आईएएस अफसरों का बड़ा फेरबदल, 8 जिलों में बदले डीएम, रिंकू सिंह राही की जालौन में तैनाती
Aaj Ka Rashifal 04 May 2026: इन तीन राशियों के जातक रहें सतर्क, जानिए मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन
Aaj Ka Rashifal 03 May 2026: सरकारी नौकरी के लिए करें सूर्य नारायण की उपासना, जानिए दैनिक भाग्यफल
गंगा एक्सप्रेसवे पर 15 दिन टोल फ्री सफर: मई के दूसरे हफ्ते तक मुफ्त यात्रा, बाइक चालकों से भी वसूला जाएगा टैक्स

Follow Us