Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Lucknow Crime : इंटरव्यू देने निकली युवती का अपहरण करने के बाद कर दी नृशंस हत्या

Lucknow Crime : इंटरव्यू देने निकली युवती का अपहरण करने के बाद कर दी नृशंस हत्या
लखनऊ में युवती की हत्या से हड़कम्प : फोटो प्रतीकात्मक

लखनऊ में घर से इंटरव्यू देने निकली 22 वर्षीय युवती का अपहरण कर उसकी नृशंस हत्या कर शव अमावा के जंगल में फेंक दिया गया. चीखने की आवाज सुन जंगल की ओर दौड़े ग्रामीणों ने एक हत्यारोपित को दबोच लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया.


हाईलाइट्स

  • लखनऊ के बंथरा के अमावा जंगल में युवती की हत्या से मचा हड़कम्प
  • इंटरव्यू देने निकली थी छात्रा, शरीर पर गहरे चोट के निशान
  • ग्रामीणों ने एक को दबोचा,सौंपा पुलिस को-पुलिस कर रही पुछताछ

Kidnapped and killed a girl in broad daylight : दिनदहाड़े युवती की हत्या से राजधानी दहल उठी. बंथरा स्थित अमावा के जंगलों में युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई.आशंका है कि दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है.इस मामले में ग्रामीणों की मदद से एक को पकड़ लिया गया है.आरोपित पुलिस को गुमराह करने वाले उत्तर दे रहा है. पुलिस लगातार शातिर से पूछताछ कर रही है.फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

 

22 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या से हड़कम्प

लखनऊ के बंथरा के सरोजनी नगर में रहने वाली 22 वर्षीय युवती मोनी का अपहरण कर हत्या कर दी गई और शव को जंगल में फेंक दिया गया इस मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है.जानकारी के मुताबिक बंथरा के गहरू गांव निवासी मोनी कश्यप सोमवार दोपहर इंटरव्यू देने के लिए निकली थी ,तभी आरोप है कि ई रिक्शा चालक ने उसका अपहरण किया और अमावा के जंगल पर ले जाकर उसके साथ गलत कार्य करते हुए उसकी हत्या कर दी.जंगल में युवती के चीखने पर ग्रामीण दौड़े तो देखा कि एक युवक जंगल से भाग रहा है.जिसे दबोच लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया.

युवती के शरीर पर मिले चोट के गहरे निशान

सूचना पर डीसीपी समेत भारी पुलिस बल पहुंचा और ग्रामीणों से घटना की जानकारी जुटाई. युवती की शिनाख्त मोनी कश्यप के रूप में हुई.युवती के शरीर व चेहरे पर गहरे चोट के निशान भी पाए गए है. आशंका है कि यहां उसके साथ गलत कार्य करते हुए उसे मारा-पीटा गया है जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई.फिलहाल इस मामले में पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचना दी है .जहां परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.युवती के साथ दुष्कर्म हुआ या नही ये पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद साफ हो सकेगा.

पकड़ा गया आरोपित पहले भी कुकर्म मामले में जा चुका है जेल

पकड़ा गया शातिर रूप प्रकाश उर्फ भूरा है और यह पहले भी कुकर्म की वारदात के मामले में जेल जा चुका है .हालांकि पुलिस के सामने वह अपने बयान बार-बार बदलता दिखाई दे रहा है,कभी कह रहा कि मैने इस लड़की को बताई हुई जगह पर छोड़ा वहाँ अन्य लोग मौजूद थे .कभी कुछ और कहता है.फिलहाल मृतका के भाई ने एक नामजद व तीन अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है.पुलिस पकड़े गए आरोपित से पूछताछ कर रही है.

Related Posts

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us