Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kisan Andolan:जींद महापंचायत में उमड़ा किसानों का जनसैलाब टिकैत ने कहा मंच भी टूटा औऱ भीड़ का रिकार्ड भी

Kisan Andolan:जींद महापंचायत में उमड़ा किसानों का जनसैलाब टिकैत ने कहा मंच भी टूटा औऱ भीड़ का रिकार्ड भी
जींद महापंचायत में मौजूद किसानों की भीड़।

हरियाणा के जींद में बुधवार को किसानों की महापंचायत हुई, इस आयोजन में किसानों की भारी भीड़ कार्यक्रम स्थल पर जुटी,इस महापंचायत में शामिल होने के लिए राकेश टिकैत भी पहुँचे थे.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

डेस्क:दिल्ली बार्डर पर चले किसान आंदोलन को औऱ मजबूत करने के लिए यूपी औऱ हरियाणा में किसानों की महापंचायतों का आयोजन हो रहा है।ऐसी ही एक महापंचायत हरियाणा के जींद में बुधवार को हुई।इसमें शामिल होने के लिए गाजीपुर बॉर्डर से राकेश टिकैत भी पहुँचें थे।महापंचायत में लाखों की संख्या में किसान, युवा, बच्चे औऱ महिलाएं शामिल हुईं।भारी भीड़ देखकर किसान नेताओं ने जमकर सरकार की आलोचना की औऱ कहा कि जब तक यह तीनों काले क़ानून वापस नही हो जाते तब किसानों का आंदोलन दिल्ली में चालू रहेगा। rakesh tikait jind mahapanchayat

इस महापंचायत के दौरान एक हादसा भी हो गया किसान नेताओं के लिए जो मंच बनाया गया था वह राकेश टिकैत के मंच पर पहुँचतें ही टूट गया जिसके बाद सभी लोग नीचे गिर पड़े।हालांकि किसी को भी गम्भीर चोटें नहीं आईं।हालांकि कुछ देर के लिए अफ़रा तरफी वाला माहौल जरूर बन गया था।

लेकिन जल्द ही सब कुछ दुरुस्त हो गया औऱ फ़िर राकेश टिकैत ने वहां उपस्थित किसानों को सम्बोधित किया।जब टिकैत मंच पर पहुँचे तो सभी ने खड़े होकर उनके लिए तालियां बजाईं।

इस महापंचायत में उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानून वापस हो,एमएसपी को कानून बनाया जाए,गिरफ्तार किसानों को रिहा किया जाए,स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट को लागू किया जाए,किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस हो।

Read More: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

मंच टूटने की घटना पर टिकैत ने कहा कि जींद में मंच भी टूटा भीड़ का रिकॉर्ड भी टूटा वर्ष 2021 युवा क्रांति का साल है।

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

Tags:

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us