
IPL 2020:क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार ख़त्म..इस तारीख़ को होगा आईपीएल का आगाज़..!
On
आईपीएल 2020 के आयोजन को लेकर रास्ता साफ़ हो गया है..पढ़ें पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।
डेस्क:कोरोना वायरस के चलते बन्द चल रहे क्रिकेट आयोजनों से निराश क्रिकेट प्रेमियों के एक लिए एक अच्छी ख़बर सामने आई है।आईपीएल के आयोजन को लेकर रास्ता साफ़ हो गया है।हालांकि टूर्नामेंट कोरोना वायरस को देखते हुए भारत में नहीं यूएई में भी होगा।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के चेयरमैन बृजेश पटेल ने पीटीआई से बातचीत करते हुए साफ कर दिया है कि इस साल टी20 लीग का आगाज 19 सितंबर को यूएई में होगा, जबकि फाइनल मैच 8 नवंबर को खेला जाएगा।

आईपीएल का आयोजन 29 मार्च से होना था, लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था।गौरतलब है कि इस साल टी20 वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर में खेला जाना था, जबकि एशिया कप का आयोजन सितंबर में होना था, लेकिन कोविड-19 के चलते यह दोनों टूर्नामेंट्स स्थगित कर दिए गए हैं।
Tags:
Related Posts
Latest News
05 Nov 2026 07:35:08
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
