Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Gold Silver Price Today: उतार-चढ़ाव के बाद आज फिर सोने के बढ़े भाव ! गोल्ड की शुद्धता की करें ऐसे पहचान

Gold Silver Price Today: उतार-चढ़ाव के बाद आज फिर सोने के बढ़े भाव ! गोल्ड की शुद्धता की करें ऐसे पहचान
सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी, फोटो साभार सोशल मीडिया

Gold Silver Price Today: उतार-चढ़ाव के साथ सोने-चांदी के दामों में परिवर्तन हो रहा है. आज के दिन भी दामों में वृद्धि देखी जा रही है. भारत में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने के आज का भाव 54,850 रुपये है. जबकि बीते दिन 54,650 भाव था. इसका मतलब काफी रेट में वृद्धि हुई हैं. बात की जाए 24 कैरेट सोने की कीमत की तो आज 59,820 रुपये प्रति 10 ग्राम है. जबकि पिछले दिन 24 कैरेट सोने की कीमत 59,600 रुपये थी.


हाईलाइट्स

  • सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी, कल की अपेक्षा आज भी रेट्स बढ़े
  • सही शुद्धता वाला हॉलमार्क लगा हुआ खरीदें गोल्ड, मूल्य की कर लें जानकारी
  • सही शुद्धता के आधार पर खरीदे गोल्ड, सिल्वर के रेट भी बढ़े

Fluctuations in gold and silver prices continue : गोल्ड खरीदने से पहले इसके आज के मूल्य क्या है, इसको सही से जान लेना चाहिए. गोल्ड की शुद्धता की सही जांच के लिए हॉलमार्क वाला ही सोना खरीदे. यदि आपको आज के रेट्स की जानकारी नहीं है, तो आप नजदीकी ज्वेलर्स बाजार या शाप पर फोन कर भाव ले सकते हैं. सही जानकारी के साथ ही गोल्ड का चयन करें. जानिए किस तरह से गोल्ड की शुद्धता पहचान सकते हैं. 

गोल्ड पर उतार चढ़ाव जारी (Gold Rate Price Today)

सोना-चांदी लेने का मन बना रहे हैं तो सबसे जरूरी है, मूल्यों को हर दिन के रेट्स की सही जानकारी कर लेनी चाहिए. इनदिनों गोल्ड की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है. सोने की कीमते आम तौर पर एक राज्य से दूसरे राज्य से भिन्न होती हैं, इसके पीछे कुछ कारण है जैसे परिवहन, ट्रांसपोर्ट लागत, एक जगह से दूसरे जगह पर ले जाने के लिए पर्याप्त सुविधा करनी होती है. इसकी लागत को सोने के मूल्य से जोड़ा जाता है.

आज सोने के रेट्स के बढ़े भाव (Gold Silver Price Today)

Read More: Sugar Price Hike: रक्षाबंधन से पहले छिनी लोगों की मिठास, चीनी 65 रुपये किलो के पार, जानिए क्यों बढ़ रहे दाम

कल के रेट्स की अपेक्षा आज के रेट्स में वृद्धि हुई है. कल जहाँ 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 54,650 था. आज के रेट्स में उछाल आयी है, जहां 54,850 हो गया है. इसी तरह से 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव बढ़ा है. बात की जाए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की तो यहां 22 और 24 कैरेट सोने के दाम में इजाफा हुआ है. आज 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 54,850 रुपये है. राजधानी में 24 कैरेट सोने का रेट प्रति 10 ग्राम  59,820 है. गाजियाबाद में सोने के भाव 22 कैरेट गोल्ड-प्रति 10 ग्राम 54,850 है,  24 कैरेट सोने के दाम-प्रति 10 ग्राम-59,820, नोएडा में सोने के भाव 22 केरट 54,850 और 24 कैरट 59,820 है.

Read More: Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

सिल्वर केरेट में वृद्धि (Silver Price Today)

बात की जाए चांदी के रेट की तो लखनऊ में आज चांदी के रेट्स में कुछ बदलाव देखा जा रहा है. आज एक किलो चांदी का रेट 74,000 दर्ज किया गया है जबकि सिल्वर कल 73,500 रुपये प्रति किलो था. यानी चांदी के दामों में इजाफा हुआ है.

सोने की शुद्धता पहचानें

अब सवाल यह आता है कि सोने की शुद्धता कैसे पहचानी जाए, आज भी लोग गोल्ड की सही पहचान में कन्फ्यूज रहते हैं. आपको बता दें कि ISO द्वारा सोने की शुद्धता पहचान करना आसान है. इसके लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं. दरअसल जितना ज्यादा कैरेट होता है, उतना गोल्ड शुद्ध कहलाता है.  कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता है. इसका ध्यान दें. इस तरह से भी शुद्धता पहचान सकते हैं, जैसे 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है. सोना वैसे ज्यादातर 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं. 

हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदें गोल्ड

जब भी गोल्ड खरीदने जाएं तो उसकी क्वालिटी क्या है हॉलमार्क है या नही इन सबको देखते हुए गोल्ड का चयन करें. ग हॉलमार्क का निशान देखकर ही गोल्ड खरीदना चाहिए. दरअसल हॉलमार्क एकप्रकार से सोने की सरकारी गारंटी है, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है. हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन और नियम बनाती है.

Latest News

Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

Follow Us