Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP:अलका लांबा के विरुद्ध दर्ज हुई FIR..जल्द हो सकती हैं गिरफ्तार.!

UP:अलका लांबा के विरुद्ध दर्ज हुई FIR..जल्द हो सकती हैं गिरफ्तार.!
अलका लांबा।फ़ोटो साभार-अलका लांबा के फेसबुक पेज से।

पीएम मोदी और सीएम योगी पर अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में अलका लांबा के विरुद्ध लखनऊ में दर्ज हुई एफआईआर.जल्द हो सकती हैं गिरफ्तार..!

लखनऊ:देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में लखनऊ के हजरतगंज थाने में अलका लांबा के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हुई है।यह FIR उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य प्रीति वर्मा की तरफ से कराई गई है।

ये भी पढ़े-कोरोना:अपने ही बयान पर घिर गए हैं सीएम योगी..प्रियंका ने दागे हैं कई सवाल..!

पुलिस ने अलका के खिलाफ धारा 504, 505(1)(b), 502(2) और 67 के तहत केस दर्ज किया है।जिसके बाद उनकी जल्द गिरफ्तारी हो सकती है।

प्रीति वर्मा ने FIR दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि अलका लांबा ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो अपलोड कर पीएम मोदी और सीएम योगी के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।साथ ही एक दूसरे ट्वीट में भ्रामक आरोपों के साथ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पर भी सवाल खड़े किए, जो कोर्ट की अवमानना के अंतर्गत आता है।

ये भी पढ़े-मौसम:क्या है नौतपा जिसके चलते आग उगलने लगा है सूरज..!

अपने विरुद्ध मुकदमा दर्ज होने के बाद अलका लांबा ने ट्वीटर पर ही जवाब देते हुए लिखा है कि-

"FIR होने के बाद,मैंने फ़ैसला लिया है कि मैं अपने कहे शब्दों को ना तो वापस लूँगी और ना ही उसके लिए किसी से कोई खेद या माफ़ी ही मांगूंगी,
मुझे जो भी सज़ा मिलेगी मैं उसे अपनी #बेटियों के सम्मान में ख़ुशी ख़ुशी स्वीकार करुँगी.
आप सभी साथियों का एक बार फिर दिल से आभार
#बेटीबचाओ"

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us