Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Mani Ratnam: फ़िल्मकार मनी रत्नम की इन शानदार फिल्मों के बारे में क्या आप जानते हैं.!

Mani Ratnam: फ़िल्मकार मनी रत्नम की इन शानदार फिल्मों के बारे में क्या आप जानते हैं.!
Mani ratnam

दो जून को फ़िल्म निर्माता निर्देशक मनी रत्नम का जन्मदिन है।उन्होंने कई सुपरहिट तमिल फिल्मों और हिंदी फिल्मों का निर्देशन किया है।आइए जानते हैं उनके बारे में. Mani ratnam birthday film maker mani ratnam

Mani Ratnam: फ़िल्म निर्माता औऱ निर्देशक मणि रत्नम का आज जन्मदिन है।मनी रत्नम तमिल औऱ हिंदी फिल्मों के एक बेहतरीन निर्माता निर्देशक माने जाते हैं।उन्होंने कई शानदार फिल्में दी हैं।हिंदी फिल्मों की बात करें तो रोज़ा (1992), बॉम्बे (1995), इरुवर, दिल से (1998), साथिया (2002), युवा (2004), गुरु (2007), रावण (2010), गीतांजली (1989) जैसी कई बेहतरीन फिल्में हैं। फिल्म रोजा और बॉम्बे ने नरगिस दत्त पुरस्कार को अपने नाम किया था। आपको बता दें कि मणिरत्नम (Mani Ratnam) की फिल्म रोजा (1992) और दिल से ने उस दौरान खूब शोहरत हासिल किया था। इस फिल्म के गाने आज भी लोगों के जुबां पर सुनने को मिलता है।

मणिरत्नम का जीवन परिचय. ( Mani Ratnan biography ) 

मणि रत्नम (Mani Ratnam) का जन्म तमिलनाडु के मुदैर में 2 जून 1956 को रत्नम अय्यर परिवार में हुआ था। उनका पूरा नाम गोपाल रत्नम सुब्रमणियम (Gopal Ratnam Subramaniam) है। उन्होंने मद्रास विश्वविद्यालय से कॉमर्स से स्नातक और जमना लाल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडी से एमबीए  किया था। इसके बाद से मद्रास के फर्म में मैनेजमेंट सलाहकार के पद पर कार्य किया।

मणिरत्नम (Mani Ratnam) की शादी 1988 में अभिनेत्री सुहासिनी (Suhasini) से हुई है। इनका एक बेटा भी है, जिसका नाम नंदन है। मणिरत्नम अपनी फैमिली के साथ चेन्नई में रहते है और वही उनका प्रोडक्शन हॉउस भी है।

Read More: Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से

उनकी पहली निर्देशित फिल्म साल 1983 में तमिल में आई 'पल्लवी अनु पल्लवी' थी। इस फिल्म में अनिल कपूर और लक्ष्मी लीड रोल में थे। लेकिन मणिरत्नम को 1986 तमिल फिल्म 'मोउना रागम' से पहचान मिली। फिल्म में रेवती और मोहन लीड रोल थे। जो कि सुपरहिट रही थी। इस फिल्म के लिए मणिरत्नम को नेशनल अवॉर्ड  भी मिला था। हिंदी में उन्होंने पहली फिल्म 'दिल से' डायरेक्ट की थी जिसे क्रिटिक्स और दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

Tags:

Latest News

Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

Follow Us